Math, asked by maahira17, 9 months ago

आकृति 12.19 में, छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि PQ = 24 cm, PR = 7 cm तथा O वृत्त का केंद्र है

Attachments:

Answers

Answered by nikitasingh79
8

Answer:

छायांकित भाग का क्षेत्रफल 161.53 cm² है।  

Step-by-step explanation:

दिया है :

PQ = 24 cm

PR = 7 cm

∠RPQ अर्धवृत्त के अंदर बन रहा है, अत: यह एक समकोण है। ∠ RPQ = 90°

[अर्धवृत्त में बना हुआ कोण एक समकोण होता है]

Δ RPQ में,पाइथागोरस प्रमेय से,  

QR² = PQ² + RP²

QR² = 24²  + 7²

QR² = 576 + 49

QR² = 625

QR = √625

QR = 25

दिये वृत्त का व्यास , QR = 25 cm

त्रिज्या, r = 25/2 cm

अर्धवृत्त का क्षेत्रफल = 1/2 ×π r²  

= 1/2 × 22/7 × 25/2 × 25/2

= (11 × 625)/(7 × 4)

 = 6875/28

अर्धवृत्त का क्षेत्रफल = 245.53 cm²

ΔPQR का क्षेत्रफल = ½ × RP × PQ  

[त्रिभुज का क्षेत्रफल = 1/2 × ऊँचाई × आधार]

= 1/2 ×  7 × 24

= 12 cm × 7 cm

= 84 cm²

अत: Δ PQR का क्षेत्रफल = 84 cm²

छायांकित भाग का क्षेत्रफल = अर्धवृत का क्षेत्रफल – ∆ PQR का क्षेत्रफल

= 245.53  – 84  

= 161.53 cm²

अत: ,छायांकित भाग का क्षेत्रफल 161.53 cm² है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

एक गोल मेज़पोश पर छः समान डिज़ाइन बने हुए हैं जैसाकि आकृति 12.14 में दर्शाया गया है | यदि मेज़पोश की त्रिज्या 28 cm है, तो 0.35 रू. प्रति वर्ग सेंटीमीटर की दर से इन डिजाइनों को बनाने की लागत ज्ञात कीजिए |

https://brainly.in/question/12660646

जहाजों को समुद्र में जलस्तर के नीचे स्थित चट्टानों की चेतावनी देने के लिए, एक लाइट हाउस (light house ) 80° कोण वाले एक त्रिज्यखंड में 16.5 km की दूरी तक लाल रंग का प्रकाश फैलाता है | समुद्र के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसमें जहाजों को चेतावनी दी जा सके |

https://brainly.in/question/12960974

Answered by rishu6845
7

Answer:

plzzz give me brainliest ans and plzzzz follow me

Attachments:
Similar questions