Math, asked by maahira17, 9 months ago

आकृति 12.3 एक तीरंदाजी लक्ष्य को दर्शाती है, जिसमें केंद्र से बाहर की ओर पाँच क्षेत्र GOLD, RED, BLUE, BLACK और WHITE चिन्हित हैं, जिनसे अंक अर्जित किए जा सकते हैं | GOLD अंक वाले क्षेत्र का व्यास 21 cm है तथा प्रत्येक अन्य पट्टी 10.5 cm चौड़ी है | अंक प्राप्त कराने वाले इन पाँचों क्षेत्रों में से प्रत्येक का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

Attachments:

Answers

Answered by nikitasingh79
22

Answer:

Step-by-step explanation:

 

दिया है :  

GOLD क्षेत्र का व्यास = 21 cm

GOLD क्षेत्र की त्रिज्या ,r= 21/2 = 10.5 cm

GOLD क्षेत्र का क्षेत्रफल :  

हम जानते हैं कि वृत्त का क्षेत्रफल = πr²

GOLD क्षेत्र वाले वृत्त की त्रिज्या = 10.5 cm

GOLD क्षेत्र का क्षेत्रफल = π(10.5)²

= (22/7) ×10.5 × 10.5

= 22 ×1.5 × 10.5

= 346.50 cm²

अत: GOLD क्षेत्र वाले अंक पट्टी का क्षेत्रफल = 346.50 cm²

 

RED क्षेत्र का क्षेत्रफल :  

प्रत्येक पट्टी की चौड़ाई = 10.5 cm  

RED और GOLD क्षेत्र की त्रिज्या = (10.5 + 10.5) = 21 cm  

RED पट्टी का क्षेत्रफल = RED or GOLD क्षेत्र का क्षेत्रफल - GOLD क्षेत्र का क्षेत्रफल

π(21)² - π(10.5)²

= π(21)² - π(10.5)²

=(22/7) × 441 - 22/7 × 10.5 ×10.5

= 22 × 63 - 346.50

= 1386 – 346.50

= 1039.50 cm²

अत: RED क्षेत्र वाले अंक पट्टी का क्षेत्रफल = 1039.50 cm²

 

BLUE क्षेत्र का क्षेत्रफल :

GOLD ,RED और BLUE क्षेत्र की त्रिज्या = (21 + 10.5) = 31.5 cm  

BLUE क्षेत्र वाले पट्टी का क्षेत्रफल = GOLD ,RED और BLUE क्षेत्र का संयुक्त क्षेत्रफल - GOLD और RED का संयुक्त क्षेत्रफल

=  π(31.5)² - π(21)²

= π(31.5)² - π(21)²

= π{(31.5)² - (21)²}

= π(31.5 - 21)(31.5 + 21)

= (22/7) × 10.5 × 52.5

 = 22 × 1.5 × 52.5

= 1732.50 cm²

अत: BLUE क्षेत्र वाले अंक पट्टी का क्षेत्रफल = 1732.5 cm²

BLACK क्षेत्र का क्षेत्रफल :

GOLD ,RED, BLUE और BLACK क्षेत्र की त्रिज्या = (31.5 + 10.5) = 42 cm  

BLACK पट्टी वाले क्षेत्र का क्षेत्रफल = GOLD ,RED, BLUE और BLACK क्षेत्र का संयुक्त क्षेत्रफल - GOLD ,RED और BLUE क्षेत्र का संयुक्त क्षेत्रफल

= π(42)² - π(31.5)²

= π{(42)² - (31.5)²}

= π(42 – 31.5)(42 + 31.5)

= (22/7) × 10.5 × 73.5

= 22 × 1.5 × 73.5

= 2425.50 cm²

अत: BLACK क्षेत्र वाले अंक पट्टी का क्षेत्रफल = 2425.5 cm²

WHITE क्षेत्र का क्षेत्रफल :

GOLD, RED ,  BLUE , BLACK और WHITE क्षेत्र की त्रिज्या = (42 + 10.5) = 52.5 cm  WHITE पट्टी वाले क्षेत्र का क्षेत्रफल = GOLD, RED , BLUE, BLACK , WHITE का संयुक्त क्षेत्रफल - GOLD, RED , BLUE और BLACK का संयुक्त क्षेत्रफल

= π(52.5)² - π(42)²

= π{(52.5)² - (42)²}

= π(52.5 – 42)(52.5 + 42)

= (22/7) ×10.5 × 94.5

= 22 × 1.5 × 94.5

= 3118.50 cm²

अत: WHITE क्षेत्र वाले अंक पट्टी का क्षेत्रफल = 3118.50 cm²

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

दो वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमशः 8 cm और 6 cm हैं | उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए जिसका क्षेत्रफल इन दोनों वृत्तों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर है |

https://brainly.in/question/12660632

दो वृत्तों की त्रिज्या क्रमशः 19 cm और 9 cm हैं | उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए जिसकी परिधि इन दोनों वृत्तों की परिधियों के योग के बराबर है |

https://brainly.in/question/12660380

Similar questions