Social Sciences, asked by maahira17, 8 months ago

आखेटक खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों घूमते रहते थे? उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा के कारणों में क्या समानताएँ या क्या भिन्नताएँ हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
37

आखेटक खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर निम्न कारणों से घूमते रहते थे :  

  • भोजन की तलाश
  • जानवरों का पीछा करना।
  • फल फूलों के लिए अलग मौसम।
  • पानी की तलाश।

उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा के कारणों में समानताएँ :  

  • आज भी चरवाहे अपनी जानवरों के लिए चारे और पानी की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते हैं।  

उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा के कारणों में भिन्नताएँ :  

  • आज का मानव स्वयं अनाज उगाता है उसे भोजन के लिए स्थान स्थान पर घूमना नहीं पड़ता।
  • आज व्यापारी व्यापार के लिए स्थान स्थान की यात्रा करते हैं।
  • आज हम विभिन्न स्थानों पर रहने वाले अपने रिश्तेदारों तथा मित्रों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15657307#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

पुरातत्त्वविद् ऐसा क्यों मानते हैं कि मेहरगढ़ के लोग पहले केवल शिकारी थे, और बाद में उनके लिए पशुपालन ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया?

https://brainly.in/question/15657415#

खेती करने वाले लोग एक ही स्थान पर लंबे समय तक क्यों रहते थे?

https://brainly.in/question/15657401#

Answered by Anonymous
40

उत्तर: आखेटक खाद्य- संग्राहक भोजन और पानी की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते थे। चूकि एक स्थान पर ज्यादा दिनों तक रहने के कारण वे आस पास के पौधे, फल और जानवरों को खाकर खत्म कर देते थे। कुछ नदियों और झीलों का पानी सूखे के मौसम में सूख जाते थे। इसलिए उन्हें दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था। आज कल लोग विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए घूमते हैं। कुछ लोग अपनी छुट्टियाँ मनाने के लिए घूमते हैं। कुछ अपने काम करने के सिलसिले में तो कुछ खोज करने के सिलसिले में। कभी-कभी किसी त्योहारों और विशेष मौकों पर रिश्तेदारों से मिलने जाते थे। रिश्तेदारों से लोग शायद पहले भी मिलने जाया करते होंगे। आज के लोग विभिन्न तरह के वाहनों से घूमते थे। लेकिन उस समय के लोग पैदल हीं यात्रा करते थे।

Similar questions