Hindi, asked by shubhi364, 10 months ago

aalekh lekhan ke examples​

Answers

Answered by ramita2005
0

Answer:

आलेख वास्तव में लेख का ही प्रतिरूप होता है। यह आकार में लेख से बड़ा होता है। कई लोग इसे निबंध का रूप भी मानते हैं जो कि उचित भी है। लेख में सामान्यत: किसी एक विषय से संबंधित विचार होते हैं। आलेख में ‘आ’ उपसर्ग लगता है जो कि यह प्रकट करता है कि आलेख सम्यक् और संपूर्ण होना चाहिए। आलेख गद्य की वह विधा है जो किसी एक विषय पर सर्वांगपूर्ण और सम्यक् विचार प्रस्तुत करती है।

सार्थक आलेख के निम्नलिखित गुण हैं –

नवीनता एवं ताजगी।

जिज्ञासाशील।

विचार स्पष्ट और बेबाकीपूर्ण ।

भाषा सहज, सरल और प्रभावशाली।

एक ही बात पुनः न लिखी जाए।

विश्लेषण शैली का प्रयोग।

आलेख ज्वलंत मुद्दों, विषयों और महत्त्वपूर्ण चरित्रों पर लिखा जाना चाहिए।

आलेख का आकार विस्तार पूर्ण नहीं होना चाहिए।

संबंधित बातों का पूरी तरह से उल्लेख हो।

Similar questions