Aap Bade hokar kya Banna chahte ho Uske baare mein essay Hindi mai
Answers
Answer:
सपना बड़ा होना चाहिए यह जरुरी नही है, यदि आप किसी लक्ष्य को हासिल करना चाहते है तो आपको उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत की जरुरत है। आमतौर पर छात्र मेरी ही तरह समयानुसार अपना लक्ष्य बदल देते है। जब मै छोटा था तो आटोरिक्शा मुझे अपनी ओर बहुत आकर्षित करता था और वास्तव मे वह एक पहेली की तरह था और मै अपनी मां से इसकी सवारी करने के लिए हमेशा कहा करता था। जब मै थोड़ा बड़ा हुआ, तो मैने एक साक्षात हवाई जहाज को देखा और अब मुझे इसकी सवारी करने की उत्सुकता होने लगी। अंत मे मेरे माता-पिता को लगा कि मै मशीनों से प्यार करता हूं, और जब भी मेरे पिताजी मुझे अपने गराज ले जाना चाहते थे, तब मै बहुत उत्सुक होता था।
एक इंजीनियर कैसे बने? (How to be an Engineer?)
मेरे इंजीनियर बनने के पीछे एक और कारण है और वो है मेरे पिता जी। वह एक इंजीनियर है और वह हमेशा लोगों की मदद करते है और लोग उन्हे धन्यवाद भी देते है, तब मुझे उनपर गर्व महसूस होता था, और मैने फैसला किया कि एक दिन मै भी इंजीनियर बनूंगा। मेरे माता-पिता ने कभी मुझे मजबूर नही किया बल्कि मुझे अपना लक्ष्य खुद ही चुनने के लिए कहते है।
एक इंजीनियर बनने के लिए आपको अपने एकेडमी के अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करना होगा जिससे कि आपको आगे की पढ़ाई के लिए कालेज का चुनाव करने मे मदद मिलेगी। एक तो आपको अपनी 11वी और 12वी कक्षा के लिए साइन्स स्ट्रीम का चुनाव करना होगा और एक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी जो आपके कालेज के चुनाव करने मे मदद करेगी। भारत मे ऐसे कई कालेज है। यह किसी अन्य कालेज मे प्रवेश पाने की तरह नही है, इसके लिए आपको एक आई.आई.टी. कालेज मे प्रवेश लेना होता है। आजकल की प्रतियोगिता का स्तर बहुत ऊंचा और बेहतर हो गयी है।
अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुझें क्या करना चाहिए (What I Do to Achieve My Dreams)
मैं रोजाना चार घंटे पढ़ता हूं और अपने असाइनमेंट और प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करता हूं। दरअसल अनुशासन हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है, और यदि आप चीजों को पूरा करने को अपनी आदत बना लेते है, तो यह हमेशा आपकी सफलता मे मदद करेगा। मेरी एक दिनचर्या है और नियमित रुप से मै इसका पालन करता हूं। जब भी मुझे किसी विषय को लेकर संदेह होता है, तो मै अपने शिक्षक की सहायता लेता हूं और इसे हल करता हूं। खुद को स्थिर और केन्द्रित रखने के लिए सभी चीजों का साफ होना बहुत आवश्यक है। एक इंजीनियर के रुप मे मै दूसरों की मदद कैसे करुंगा।
मैने स्वचलित मशिन के अविष्कार करने का फैसला किया है जो कि लोगों की मदद करेगा और उनके काम को और आसान बना देगी। आमतौर पर लोग घर की सफाई के लिए बहूत खर्च करते है, और मेरे घर मे क्लीनर की कमी के कारण मेरी मां को बहुत तकलीफ होती है। इसलिए मै अन्य लोगों के साथ -साथ अपनी मां के लिए आटोमैटिक हाउस क्लिनर को गिफ्ट करने का फैसला किया है। मैं छात्रों के लिए एक मशीन बनाना चाहता हूं जो उनकी पढ़ाई मे उनका मार्गदर्शन कर सके।
आमतौर पर गूगल पर जब भी हम कुछ खोजते है, तो उसके लिए हमे अपने फोन या लैपटाप के स्क्रीन पर लगातार देखते है, जो कई मामलों मे हमारे लिए बहुत नुकसानदायी होता है। इसलिए मै एक ऐसा उपकरण विकसित करना चाहता हूं, जो आपको एक शिक्षक की तरह सिखाएं और स्वचलित रुप से आपको चित्र भी दिखाए, और आपको आपकी आवश्यकता के अनुसार सारी जानकारी उपलब्ध कराए।
निष्कर्ष
कोई क्षेत्र छोटा नही होता है, यदि कुछ मायने रखता है तो यह कि आप उसके बारे मे कैसा सोचते है। कुछ लोग अपने पेशे से पैसा कमाना चाहते है तो कुछ लोग अपने पेशे से औरों की मदद करना चाहते है। आपको केवल एक चीज के बारे मे सोचने की आवश्यकता है, कि आप खुद से काम के प्रति कितना वफादार है। जब पढ़ने का समय हो तो पढ़े, और खेलने के समय खेलें, और आप यकिन करे कि आप एक दिन अवश्य सफल होंगे। हमारे इतिहास मे ऐसे कई उदाहरण है, जैसे कि न्यूटन, थामस एडिसन, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आदि के संघर्षो की कहानी को पढ़े, यह निश्चित रुप से आपको सफल होने के लिए प्रेरित करेगा। अपने पेशे के अलावा एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करें, क्योकि यह केवल आपके काम को ही नही आपके दृष्टिकोण को भी बदल कर आपको सफल बनाने मे आपकी मदद करेगा।