Hindi, asked by Kookies, 6 months ago

आप अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करना चाहते है. इस कार्य हेतु नगर निगम अधिकारी से अनुमति मांगने हेतु पत्र लिखिए।

Answers

Answered by bhatiamona
2

आप अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करना चाहते है. इस कार्य हेतु नगर निगम अधिकारी से अनुमति मांगने हेतु पत्र लिखिए।

सेवा में ,

राजस्व अधिकारी ,

नगर निगम शिमला ,

हिमाचल प्रदेश  |

विषय : क्षेत्र में वृक्षारोपण करने के लिए अनुमति के लिए  पत्र |

महोदय ,  

               सविनय निवेदन यह है कि मैं मेरा नाम कृष्ण कुमार है| मैं शिमला जिले में विकास नगर में रहता हूँ| हम सब नगर वाले मिलकर अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करना चाहते है| हम सब मिलकर अपने आस-पास को हरा-भरा रखना चाहते है| हम सब मिलकर इन पौधों की देखभाल करेंगे| वृक्षारोपण के जरिए हम सभी लोगों को प्रकृति की देखभाल के लिए उजागर करना चाहते है| आप से प्रार्थना है कि हमें अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करने की अनुमति प्रदान करें| आप की महान कृपा होगी |  

धन्यवाद,  

भवदीय  ,

कृष्ण कुमार,

शिमला |

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/13096155

अपने क्षेत्र की नालियों तथा सड़कों की समुचित सफाई ना होने पर स्वास्थ्य अधिकारी को एक पत्र लगभग 80 से 100 शब्दों में लिखिए।

Similar questions