Hindi, asked by tafseerfatima482, 5 months ago

आप की चचेरी बहन जो गांव में रहती है उसकी दसवीं के बाद शिक्षा रोक दी गई है अतः उसकी आगे की शिक्षा जारी रखने का निवेदन करते हुए अपने चाचा जी को पत्र लिखिए जिसमें नारी शिक्षा की आवश्यकता और उसके लाभ की भी चर्चा कीजिए​

Answers

Answered by bhatiamona
15

आप की चचेरी बहन जो गांव में रहती है उसकी दसवीं के बाद शिक्षा रोक दी गई है अतः उसकी आगे की शिक्षा जारी रखने का निवेदन करते हुए अपने चाचा जी को पत्र लिखिए जिसमें नारी शिक्षा की आवश्यकता और उसके लाभ की भी चर्चा कीजिए​

1318, विकास नगर,

शिमला|  

दिनांक 19 जून , 2019

नमस्ते चाचा जी ,  

                              मैं यहाँ छात्रावास में बिलकुल ठीक हूँ | आशा करती  हूँ आप सब भी ठीक होंगे | कल ही मुझे पता चला आपने पूजा की दसवीं कक्षा के बाद उसे स्कूल जाने से मना कर दिया | पूजा मेरी छोटी बहन है | मुझे यह जान कर अच्छा नहीं लगा | आज के समय में आप यह सोच रखते हो | मै भी तो आगे पढ़ाई कर रही हूँ , और घर से दूर छात्रावास में रह रही हूँ | मेरे माता-पिता ने मुझे आगे पढ़ाई के लिए भेजा है | आप मेरी छोटी बहन के साथ ऐसा कर रहे हो,  पूजा की रुची  आगे पढ़ने में है और वह अपना भविष्य बनाना चाहती है | चाचा जी लडकियों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है अपनी स्वतंत्रता से जीने के लिए उसे शिक्षा की जरूरत है ताकी आगे जाकर उसे कोई निचा न दिखा सके और वह अपने दम पर अपना जीवन व्यतीत कर सके | उसे किसी के आगे हाथ  फ़ैलाने की जरूरत नहीं होगी |  

                     यदि पूजा शिक्षित होगी , आगे पढ़ेगी आपका भी गर्व होगा | आज कल लडकियां सभी विषय में आगे पहुंच गई है | खेलों में आगे , विज्ञान में आगे , बैंको में आगे  , आर्मी में आदि | शिक्षा होगी तो वह अच्छी जॉब कर सकती है , अपना व्यव्साय खोल सकती है , बहुत कुछ कर सकती है | चाचा जी यह गाँव की छोटी सोच छोड़ कर , बदल कर अच्छा सोचो और पूजा को आगे पढ़ने दो उसका जीवन खराब मत करो | आपसे मेरी विनती है आप ओउजा को आगे पढ़ने दोगे और कल ही आगली कक्षा में  दाखिला लेने दोगे| आशा करती हूँ आप मेरी बातों पर ध्यान दोगे | पूजा मेरी बहन मै उसका अच्छा चाहती हूँ, उससे आगे पढ़ने दें | मैं आपसे छोटी हूँ कोई गलती हो गई हो माफ़ करना | जल्दी मिलने आउंगी | आप सब अपना ख्याल रखना |    

आपका भतीजी,

नेहा |

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/13129635

स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए अपने चाचा जी को पत्र लिखिए?

Similar questions