Social Sciences, asked by beileber7565, 10 months ago

आप पढ़ चुके हैं कि 'कानून को कायम रखना और मौलिक अधिकारों को लागू करना' न्यायपालिका का एक मुख्य काम होता है। आपकी राय में इस महत्त्वपूर्ण काम को करने के लिए न्यायपालिका का स्वतंत्र होना क्यों जरूरी है?

Answers

Answered by nikitasingh79
11

Answer with Explanation:

आप पढ़ चुके हैं कि 'कानून को कायम रखना और मौलिक अधिकारों को लागू करना' न्यायपालिका का एक मुख्य काम होता है। मेरी राय में इस महत्त्वपूर्ण काम को करने के लिए न्यायपालिका का स्वतंत्र होना इसलिए जरूरी है क्योंकि न्यायपालिका सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसका मुख्य कार्य व्यक्तिगत मुक़द्दमों में विद्यमान कानूनों को लागू करना है तथा न्यायिक प्रशासन को संचालित करना है। कानूनों के बिना लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा नहीं की जा सकती । अतः लोकतांत्रिक एवं सभ्य समाज में न्यायपालिका अवश्य ही स्वतंत्र होनी चाहिए । न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अर्थ है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा निडर हो। न्यायधीश निष्पक्षता से न्याय तभी कर सकते हैं, जब उन पर किसी प्रकार का दबाव न हो। न्यायपालिका विधान मंडल तथा कार्यपालिका के अधीन नहीं होनी चाहिए और विधानमंडल तथा कार्यपालिका को न्यायपालिका के कार्यों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

जहां पर न्यायपालिका कार्यपालिका के नियंत्रण में रहती है , वहां पर लोगों का जीवन एवं स्वतंत्र सुरक्षित नहीं रहती।  स्वतंत्र न्यायपालिका के अभाव में व्यक्तिगत स्वतंत्रता खतरे में पड़ जाती है । कार्यपालिका के प्रभाव से केवल स्वतंत्र न्यायपालिका द्वारा ही बचा जा सकता है। भारतीय संविधान स्वतंत्र न्यायपालिका की व्यवस्था करता है। न्यायालय सरकार के अधीन नहीं है तथा उनकी इच्छानुसार व्यवहार नहीं करते।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

अध्याय 1 में मौलिक अधिकारों की सूची दी गई है। उसे फिर पढ़े। आपको ऐसा क्यों लगता है कि संवैधानिक उपचार का अधिकार न्याययिक समीक्षा के विचार से जुड़ा हुआ है?

https://brainly.in/question/11144069

सुधा गोयल मामले को ध्यान में रखते हुए नीचे दिए गए बयानों को पढ़िए। जो वक्तव्य सही हैं उन पर सही का निशान लगाइए और जो गलत हैं उनको ठीक कीजिए।

(क) आरोपी इस मामले को उच्च न्यायालय लेकर गए क्योंकि वे निचली अदालत के फैसले से सहमत नहीं थे।

(ख) वे सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ़ उच्च न्यायालय में चले गए।

(ग) अगर आरोपी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं तो दोबारा निचली अदालत में जा सकते हैं।

https://brainly.in/question/11144449

Answered by rajputumesh9670
9

Explanation:

कानून को कायम रखना और मौलिक अधिकारों को लागू करना न्यायपालिका का मुख्य काम होता है इस काम के लिए न्यायपालिका का स्वतंत्र होना जरूरी है क्योंकि न्यायपालिका सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अर्थ है कि स्वतंत्र निष्पक्ष तथा निडर हो

Similar questions