History, asked by nandawakte2123, 10 months ago

आप यह कैसे कह सकते हैं कि प्राकृतिक उर्वरता तथा खाद्य उत्पादन के उच्च स्तर ही आरंभ में शहरीकरण के कारण थे?

Answers

Answered by nikitasingh79
64

उत्तर :  

यह बात नि:संकोच कही जा सकती है कि प्राकृतिक उर्वरता तथा खाद्य उत्पादन के उच्च स्तर ही आरंभ में शहरीकरण के कारण थे ।

इस बात के पक्ष में निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं :  

  • प्राकृतिक उर्वरता उन्नत खेती का आधार बनी।
  • प्राकृतिक उर्वरता के कारण घास भूमि अस्तित्व में आई जिससे पशुपालन को बल मिला।
  • खेती तथा पशुपालन से मनुष्य का जीवन स्थायी बना ,क्योंकि अब वह खाद्य उत्पादक बन गया था । अब उसे भोजन की तलाश में स्थान स्थान पर घूमने की जरूरत नहीं थी।
  • जीवन के स्थायी बनने पर कृषक समुदाय अस्तित्व में आए जो झोपड़ियां बनाकर साथ साथ रहने लगे। इस प्रकार गांव अस्तित्व में आए।
  • खाद्य उत्पादन बढ़ने पर वस्तु विनिमय की प्रक्रिया आरंभ हो गई। परिणाम स्वरुप गांवों का आकार बढ़ने लगा। नए नए व्यवसाय भी आरंभ हो गए जो शहरीकरण के प्रतीक थे।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न  

आपके विचार से निम्नलिखित में से कौन-सी आवश्यक दशाएँ थीं जिनकी वजह से प्रारंभ में शहरीकरण हुआ था और निम्नलिखित में से कौन-कौन सी बातें शहरों के विकास के फलस्वरूप उत्पन्न हुई? (क) अत्यंत उत्पादक खेती, (ख) जल-परिवहन, (ग) धातु और पत्थर की कमी, (घ) श्रम विभाजन,(ड.) मुद्राओं का प्रयोग, (च) राजाओं की सैन्य शक्ति जिसने श्रम को अनिवार्य बना दिया।

https://brainly.in/question/10104308

यह कहना क्यों सही होगा कि खानाबदोश पशुचारक निश्चित रूप से शहरी जीवन के लिए खतरा थे?

https://brainly.in/question/10104480

Similar questions