Hindi, asked by jairamgupta83, 3 months ago

आपके अनुसार महिलाओं में साइकिल चलाने और अपनी व्यक्तिगत आजादी के बीच एक सीधा संबंध क्या बताया होगा​

Answers

Answered by bhatiamona
5

मेरे अनुसार महिलाओं में साइकिल चलाने और अपनी व्यक्तिगत आजादी के बीच एक सीधा संबंध उनकी आत्मसम्मान के लिए बताया गया है| साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना को बढ़ावा दिया है| साइकिल रैली के माध्यम से इन महिलाओं ने पूरी दुनिया को महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता का संदेश दिया।

    साथ ही उन्होंने पुरुष प्रधान समाज की ओर इशारा करते हुए इस रैली का आगाज किया। साइकिल चलाने से महिलाएं अपने छोटे-छोटे काम स्वयं कर सकती है| वह पुरुष के उपर निर्भर नहीं  रहेगी| वह अपने काम खुद कर सकती है|

Answered by shailajavyas
3

Answer:

                    हमारे मत के अनुसार इस आन्दोलन से महिलाओं का सम्बन्ध सीधे तौर पर पर स्वावलंबन पर है | ये वह वृति है जो प्रत्येक प्राणी को आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर करती है | साइकिल चलाने से महिलाएं आत्मविश्वास से ओतप्रोत होकर खुशहाली और आजादी का अनुभव करने लगी | स्वावलंबी होकर हम हमारे मन और विवेक के अनुसार कार्य करने में पूर्णत: स्वतंत्र होते है |

Similar questions