Social Sciences, asked by maahira17, 8 months ago

आपके अनुसार सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में कैसे मदद कर सकती है? चर्चा कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
3

सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में निम्नलिखित तरीकों से मदद कर सकती है -  

  • उन्हें बैंकों से सस्ती ब्याज दर पर ऋण दिलवाया जाए।
  • सरकार ऋण पर लगे ब्याज को भी माफ कर सकती है।
  • सरकारी साहूकारों पर शिकंजा कसे और किसानों की उपज का उचित मूल्य पर स्वयं खरीदें।
  • किसानों को बीज तथा खाद की खरीद पर विशेष छूट दी जाए।  

आशा  है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15715930#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

कल्पना कीजिए कि आप एक मछली बेचने वाले परिवार की सदस्य हैं। आपका परिवार यह चर्चा कर रहा है कि इंजन के लिए बैंक से उधार लें कि न लें। आप क्या कहेंगी?

https://brainly.in/question/15716046#

तुलसी जैसे गरीब ग्रामीण मजदूरों के पास अक्सर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाओं एवं अन्य साधनों का अभाव होता है। आपने इस किताब की पहली इकाई में असमानता के बारे में पढ़ा। तुलसी और रामलिंगम के बीच का अंतर एक तरह की असमानता ही है। क्या यह एक उचित स्थिति है? आपके विचार में इसके लिए क्या किया जा सकता है? कक्षा में चर्चा कीजिए।

https://brainly.in/question/15716110#

Answered by Anonymous
4

Explanation:

5. आपके अनुसार सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में कैसे मदद कर सकती है? चर्चा कीजिए।

उत्तर -- शेखर जैसे छोटे किसानों को फसल बुवाई के लिए खाद, बीज खरीदने के लिए व्यापारी से उधार लेना पड़ता है जिसके बदले में उन्हें अपनी फसल सस्ते में व्यापारी को बेचनी पड़ती है। इस तरह किसान को दो तरह से नुकसान होता है एक तो वह ऊँची ब्याज दर पर कर्ज लेता है और दूसरे उसे अपनी फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल पाता है इसी कारण किसान अधिक परिश्रम करने के बाद भी अपनी आजीविका अच्छी प्रकार से नहीं चला पाता है और व्यापारी के जाल में फँसता चला जाता है यदि सरकार छोटे किसानों को बुवाई के समय सस्ती दरों पर बीज, खाद उपलब्ध करा दे तो किसान को व्यापारी से ऊँची ब्याज दर पर उधार नहीं लेना पड़ेगा और न ही कम कीमत पर व्यापारी को अपनी फसल बेचनी पड़ेगी और वह आसानी से अपनी आजीविका चला सकेगा। इसके अलावा सरकार किसान फसल को उचित दर पर खरीदने की व्यवस्था भी कर दे तो किसान व्यापारी की लूट से भी बच जाएँगे जिससे उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

Similar questions