Hindi, asked by inikhilgupta9515, 8 months ago

आपके जीवन में शरद ऋतु क्या मायने रखती है ?

Answers

Answered by kishorsingh64908
2

Answer:

hamara jivan ma shared ritu bahut accha mina rakhna hai

Answered by shishir303
4

शरद ऋतु हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करती है। यह हमें गर्मी से मुक्ति दिलाती है। जब धरती भीषण गर्मी से तप रही होती है और मानव गर्मी से त्राहि-त्राहि कर उठता है, तब शरद ऋतु आती है और हमें उस भीषण गर्मी से राहत मिलती है। शरद ऋतु में वर्षा ऋतु की तरह बारिश नही होती है, जिससे बारिश का कीचड़ नही होता और चारों तरफ सफाई रहती है। शरद ऋतु में हल्की सी ठंड होती है जो तन और मन को प्रफुल्लित रखती है। चारों तरफ का वातावरण सुंदर और मस्ती वाला होता है। शरद ऋतु में धूप में बैठने का अलग ही मजा है। शरद ऋतु अपने साथ अनेक प्रकार के त्योहारों की बहार लेकर आती है। बड़े-बड़े तीज त्यौहार जैसे कि दीपावली, दशहरा, नवरात्रि, भाई-दूज, क्रिसमस आदि इसी ऋतु में मनाए जाते हैं। शरद ऋतु में भूख भी खूब लगती है और खाना भी खूब खाते हैं। इस ऋतु में पाचन शक्ति मजबूत होती है खाने की तरह-तरह की सब्जियों की भरमार होती हैं। सब्जियां सस्ती होती हैं। इस कारण शरद ऋतु में स्वास्थ्य उत्तम रहता है शरद ऋतु में रोगों का फैलाव भी कम होता है प्रकोप भी कम होता है इसलिए शरद ऋतु हमारे जीवन में बहुत मायने रखती है और हमारे जीवन को उत्साह एवं उमगं से भर देती है।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬  

ऋतु संंबंधी कुछ अन्य प्रश्न...

ऋतुएँ मानव-मन को कैसे प्रभावित करती हैं ?

https://brainly.in/question/11345676

हम ऋतुओं से क्या सीख सकते है?

https://brainly.in/question/4812251#

Similar questions