Hindi, asked by anushkasingh9097, 7 months ago

aapke Kshetra Mein Hare bhare pedon ko andhadhun Kata Ja Raha Hai Iski Shikayat karte hue Apne Jile ke Van nirikshak ko Patra likhiye​

Answers

Answered by bhatiamona
9

आपके क्षेत्र मे पेड़ो की अंधाधुंध कटाई जा रही है। इसकी शिकायत करते हुए अपने जिले के वन निरीक्षक को पत्र लिखिए:

सेवा में ,

मुख्य निरीक्षक ,

वन विभाग ,

शिमला |

विषय : पेड़ो की अंधाधुंध कटाई जा रही है। इसकी शिकायत करते हुए अपने जिले के वन निरीक्षक को पत्र

महोदय ,

        सविनय निवेदन यह है कि मेरा नाम कृष्ण कुमार है| मैं विकास नगर का रहने वाला हूँ | मैं आपको अपने क्षेत्र मे पेड़ों की अंधाधुंध होने के बारे में सूचित करना चाहता हूँ | एक महीने से हमारे क्षेत्र में लोग पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे है | आए दिन 100 पेड़ काट रहे है | यदि इस तरह पेड़ कटते रहे तो , हमारा पर्यावरण खतरे में पड़ जाएगा | हमरे वातावरण पर असर पड़ेगा | आपसे मेरी प्रार्थना है कि आप हमारे क्षेत्र का निरिक्षण करें और पेड़ों को कटने से बचाएं | आशा करता हूँ कि आप इस विषय में विचार करेंगे |

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ▬▬ ▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/22693989

मोबाइल में इंटरनेट सिग्नल की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु दूरसंचार prbandhak को प्रार्थना पत्र लिखें​              

Answered by tanvibhalla008
1

Answer:

मुख्य निरीक्षक

वन विभाग

कानपुर

दिनांक - 30 दिसंबर 2021

विषय - अपने क्षेत्र में पेड़ों की अनियंत्रित कटाई की रोकथाम के लिए पत्र।

महोदय,

इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान इस क्षेत्र में हो रही पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई की ओर दिलाना चाहती हूं। वृक्षों की कटाई से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो ही रहा है साथ ही क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। इस वजह से पशु- पक्षियों को रहने के लिए घर नहीं मिल रहे हैं। बाढ़ आ रही है और उपजाऊ जमीन खराब हो रही है। इसे ग्रीन हाउस गैसों का निर्माण होता है। यह अनगिनत पर्यावरण और सामुदायिक नुकसान का परिचय देता है। वनों की कटाई के परिणाम मनुष्य और पूरी दुनिया के अस्तित्व को खतरे में डाल सकते हैं।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस अंधाधुंध कटाई को प्रतिबंधित करें जिससे इस क्षेत्र के निवासियों का स्वास्थ्य प्रभावित ना हो सके और प्राकृतिक सुंदरता को भी नुकसान ना हो। आपके द्वारा की गई इस कृपा के लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे।

धन्यवाद!

भवदीय,

एक जिम्मेदार नागरिक

Similar questions