Biology, asked by maahira17, 9 months ago

आर्तव चक्र क्या हैं? आर्तव चक्र (मेन्सअल साइकिल) का कौन से हॉर्मोन नियमन करते हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
3

आर्तव चक्र :

मादा प्राइमेटों के अंडाशय में होने वाली जनन चक्र परिवर्तनों को आर्तव चक्र कहते हैं।  स्त्रियों में ये परिवर्तन माह में एक बार दोहराए जाते हैं। अतः इसे महावारी चक्र या आर्तव चक्र कहते हैं । प्रथम ऋतुस्राव का प्रारंभ यौवनारंभ से होता है । जिसे रजोदर्शन कहते हैं।  स्त्रियों में यह आर्तव चक्र प्राय:  26 - 28 दिन की अवधि के पश्चात दोहराया जाता है।  

आर्तव चक्र (मेन्सअल साइकिल) का पीयूष ग्रंथि तथा अंडाशयी  हॉर्मोन नियमन करते हैं। पीत पिंडकर हार्मोन (एल०एच०)  तथा पुटकोद्दीपक (एफ० एस०एच०) ग्राफियन पुटिकाओं की वृद्धि, अंडजनन तथा  एस्ट्रोजन्स के स्रावण को प्रेरित करते हैं।  

एल०एच० का  स्रावण  आर्तव चक्र  के मध्य (लगभग 14वें दिन) अपने उच्चतम स्तर पर होता है। यह ग्राफीन पुटिका के फटने को प्रेरित करता है यानी अंडोत्सर्ग को जाता है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (मानव जनन) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14731245#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

सही या गलत कथनों को पहचानें -

(क) पुंजनों (एंड्रोजेन्स) का उत्पादन सर्टोली कोशिकाओं द्वारा होता है। (सही/गलत)

(ख) शुक्राणु को सर्टोली कोशिकाओं से पोषण प्राप्त होता है। (सही/गलत)

(ग) लीडिंग कोशिकाएँ अंडाशय में पाई जाती हैं। (सही/गलत)

(घ) लीडिंग कोशिकाएँ पुंजनों (एंड्रोजेन्स) को संश्लेषित करती हैं। (सही/गलत)

(ङ) अंडजनन पीत पिंड (कॉपर्स ल्युटियम) में संपन्न होता है। (सही/गलत)

(च) सगर्भता (प्रेगनेंसी) के दौरान आर्तव चक्र (मेन्सअल साइकिल) बंद होता है। (सही/गलत)

(छ) योनिच्छद (हाइमेन) की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति कौमार्य (वर्जिनिटी) या यौन अनुभव का विश्वसनीय संकेत नहीं हैं। (सही/गलत)  

https://brainly.in/question/14765984#

निम्नलिखित के कार्य बताएँ-

(क) पीत पिंड (कॉर्पस ल्युटियम)

(ख) गर्भाशय अंत:स्तर (इंडोमेट्रियम)

(ग) अग्रपिंडक (एक्रोसोम)

(घ) शुक्राणु पुच्छ (स्पर्म टेल)

(च) झालर (फिम्ब्री)  

https://brainly.in/question/14765659#

Answered by Anonymous
1

Answer:

आर्तव चक्र रक्तस्राव के पहले दिन शुरू होता है,जिसे दिवस 1 माना जाता है. यह चक्र अगले आर्तव चक्र के शुरू होने के ठीक पहले समाप्त होता है. आर्तव चक्र सामान्य तौर पर 25 से 36 दिनों के होते हैं. केवल 10 से 15% स्त्रियों में ठीक 28 दिनों का चक्र होता है।

Similar questions