Hindi, asked by cgyan4483, 8 hours ago

आशा बहुत अच्छा नृत्य करती। इस वाक्य मे तत्सम समास चुने​

Answers

Answered by RvChaudharY50
0

प्रश्न :- आशा बहुत अच्छा नृत्य करती है।‘ वाक्य में तत्सम शब्द चुनिए।

1) आशा

2) बहुत

3) नृत्य

4) अच्छा

उतर :-

पहले देखते है की, तत्सम शब्द किन शब्दों को कहते है l

तत्सम शब्द :- वह शब्द जिनको संस्कृत भाषा से बिना किसी परिवर्तन के लिया गया है , उन्हे तत्सम शब्द कहते है l

तथा,

तद्भव शब्द :- वह शब्द जिनको संस्कृत भाषा से परिवर्तन करके लिया गया है , उन्हे तद्भव शब्द कहते है l

अब, दिए हुए वाक्य में देखने पर ,

  • आशा(नाम) = संज्ञा l
  • बहुत अच्छा (विशेषता) = विशेषण l
  • नृत्य (संस्कृत का शब्द) = तत्सम l (नृत्य का तद्भव शब्द नाच होगा l)

इसलिए हम कह सकते है कि, दिए हुए वाक्य में (3) नृत्य एक तत्सम शब्द है l

यह भी देखें :-

2.तुलसीदास ने कौन सा दीपक हृदय में रखने की बात की है ? *

1 point

राम जी के नाम रूपी दीपक की

शिव जी के नाम रूपी दीपक क...

https://brainly.in/question/40400399

*‘वह पुस्तक किसकी है?’ वाक्य में ‘वह’ शब्द क्या है?*

1️⃣ संज्ञा

2️⃣ सर्वनाम

3️⃣ क्रिया

4️⃣ विशेषण

https://brainly.in/question/41397257

Answered by bhatiamona
0

आशा बहुत अच्छा नृत्य करती। इस वाक्य मे तत्सम समास चुने​

सही जवाब होगा...

नृत्य

‘आशा बहुत अच्छा नृत्य करती है’ इस वाक्य में ‘नृत्य’ तत्सम शब्द होगा।

तत्सम शब्द वह शब्द होते हैं, जो संस्कृत भाषा से अन्य भारतीय भाषाओं में ज्यों के त्यों ले लिए गए हैं।

तत्सम का अर्थ है.. ज्यों का त्यों

तत्सम = तत् + सम अर्थात जैसा है उस समान (ज्यों का त्यों)

ऐसे शब्द संस्कृत भाषा से अन्य भारतीय भाषाओं में बिना किसी परिवर्तन के ज्यों के त्यों ले लिये गए है। अधिकतर भारतीय भाषाओं का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है। जैसे कि हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला आदि इन भाषाओं में अनेक शब्द ऐसे हैं। जो संस्कृत भाषा से ज्यों के त्यों के लिए गए हैं। ऐसे शब्द तत्सम शब्द कहलाते है।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬  

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/15935040

निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखिए—

अनजान, अटारी, अन्धा, आधा, आसीस, आँख, अमिय, ईख, ऊँट, उछाह, कपूत, काठ, कायर

Similar questions