Hindi, asked by DragoonMBS, 1 year ago

aatamvishvas par anuched​

Answers

Answered by mehtasaab47
0

Answer:

आत्म विश्वास का अर्थ होता है स्वयं पर विश्वास। किसी भी कार्य को करने के लिए व्यक्ति का स्वयं पर विश्वास होना अति आवश्यक है क्योंकि इस विश्वास के सहारे ही वह उस कार्य में सफलता प्राप्त कर सकता है। आत्म विश्वास सफलता की सबसे बड़ी पूँजी है।कुछ लोगों में आत्म विश्वास बचपन से ही होता है जबकि कुछ लोगों में आत्म विश्वास समय के साथ उत्पन्न होता है।जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास होता है सफलता उस व्यक्ति के कदम चुमती है। हर क्षेत्र में लोग उसी व्यक्ति को पसंद करते है।

आत्म विश्वास प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत आवश्यक है। आत्मविश्वास की उत्पति दृढ़ संकल्प से होती है। किसी भी व्यक्ति को चाहिए कि यदि वह कोई भी कार्य करने की ठान लेता है तो उसे खुद पर यकीन रखना चाहिए कि वह उसे सही तरीके से पूर्ण भी कर लेगा। व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में अपना आत्म विश्वास नहीं खोना चाहिए। आत्म विश्वास सफलता की चाबी है जिसे हर व्यक्ति के पास होना चाहिए।

Explanation:

please mark me as brainliest please

Similar questions