English, asked by govindgujarwad, 8 months ago

आदमी ऐक दुसरे को कम जादा क्यो समज ते है​

Answers

Answered by Anonymous
1

Answer:

vo unke ghamand ke karan samajhte h aise to duniya m koi bhi bada aur chota nhi h

Answered by Anonymous
3

AnswEr :-

जीवन में दुःख का पर्याय अहंकार ही हैं | व्यक्ति अपने अहम भाव के कारण सभी से स्वयं को श्रेष्ठ तथा हर क्षेत्र में ज्ञान, शक्ति से सम्पन्न मानने लगता हैं | वह इस नशे में इस हद तक डूबा रहता है कि दूसरों के ज्ञान, अनुभव, सलाह का उपयोग करने की कभी जरूरत ही नहीं समझता हैं | संसार में अनगिनत जीव है उनमें से सबसे कमजोर जीव में भी एक जबर्दस्त खूबी होती है वो है अनुकरण | जिसके सहारे वह अपनी क्षमता में वृद्धि करता जाता हैं | मगर अहंकारी इंसान कभी किसी के अनुकरण को स्वीकार नहीं करता हैं |

जहाँ अहंकार का वास होता है वहां नम्रता, बुद्धि, विवेक, चातुर्य कोई गुण विद्यमान नहीं होगा | घमंड जिस इंसान पर हावी होता है वह सबसे पहला काम भी यही करता है कि अन्य गुणों का प्रवेश न हो | व्यर्थ के अहं भाव के कारण उसकी नजर में हमेशा सब लोग नीचे एवं निम्न स्तर के होते हैं | वह सदैव दूसरों की राह में बाधाएं उत्पन्न कर प्रसन्नता पाता है तथा औरों को गिराकर अपनी राहे बनाता हैं |

Similar questions