History, asked by zainul7080, 8 months ago

'आदर्श जीवन का एक महत्वपूर्ण घटक है ईमानदारी' - इस पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।​

Answers

Answered by namanyadav00795
18

'आदर्श जीवन का एक महत्वपूर्ण घटक है ईमानदारी'

  • जीवन के हर पहलू में विश्वास की आवश्यकता होती है | बिना ईमानदारी के विश्वास नहीं आ सकता | ईमानदार व्यक्ति का हर कोई विश्वास करता है, बेईमान व्यक्ति पर कोई भरोसा नहीं करता |
  • सत्य बोलना ईमानदार बनने के लिए आवश्यक है |
  • जो व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण कर सकता है वही ईमानदार हो सकता है क्योंकि जीवन मे कई बार प्रलोभन देखकर हम विचलित हो जाते हैं, ऐसे समय में मन पर नियंत्रण करके ही हम प्रलोभनों से बच सकते हैं या भ्रष्ट बनने से बच सकते हैं |
  • हमारी सनातन भारतीय संस्कृति में सत्य, ईमानदारी, मन पर नियंत्रण आदि के विषय में बहुत अधिक जानकारी मिलती है | हमारे सभी शास्त्र रामायण, महाभारत, वेद, गीता, भगवातमं आदि हमें आदर्श जीवन के अनेक उदाहरण प्रदान करते हैं जैसे राम, हनुमान, भरत, लक्ष्मण, सीता, अर्जुन, कृष्ण आदि |
  • आदर्श जीवन का एक महत्वपूर्ण घटक है ईमानदारी, इसके साथ जीवन में दया, शुद्धता, तपस्या और सत्यता भी अतिमहत्वपूर्ण हैं |

Similar questions