Hindi, asked by krvickypaswan, 7 months ago

अभ्यास
1.
पहली अदाकारी
श्रवण
कुमार की भूमिका किसने निभाई?
2. बोधराज को किसकी भूमिका निभाने में क्या परेशानी हो रही थी?
3. दशरथ मंच पर मूर्ति की तरह क्यों खड़ा था?
4. तीर लगने के बाद कौन-सा गीत गाया गया?
5. श्रवण कुमार के माता-पिता बने लड़कों को क्या हिदायत दी गई थी?
6. दर्शक तालियाँ क्यों बजाने लगे?​

Answers

Answered by archnasingh58686
8

पहले अदाकारी श्रवण कुमार की भूमिका किसने निभाई

Answered by franktheruler
6

दिए गए प्रश्नों के उत्तर निम्न प्रकार से दिए गए हैं

- 1. पहली अदाकारी श्रवण कुमार की भूमिका किसने निभाई?

पहली अदाकारी श्रवण कुमार की भूमिका लेखक भीष्म साहनी ने निभाई थी जब वे चौथी कक्षा में थे।

- 2. बोधराज को किसकी भूमिका निभाने में क्या परेशानी हो रही थी?

बोधराज को श्रवण कुमार की अंधी मां की भूमिका निभाने में परेशानी हो रही थी क्योंकि वह अधिक देर तक आंखे बंद करके नहीं बैठ सकता था , उसकी साड़ी का पल्लू बार बार खिसक रहा था व उसका सर दिख रहा था।

- 3. दशरथ मंच पर मूर्ति की तरह क्यों खड़ा था?

दशरथ मंच पर मूर्ति तरह खड़ा था क्योंकि श्रवण कुमार को तीर लगने पर वह अधमरा सा लेटा हुआ गीत गा रहा था, दशरथ इंतज़ार कर रहा था कि कब उसका गीत खत्म हो और श्रवण कुमार बना लेखक उसे संबोधित करे।

- 4. तीर लगने के बाद कौन-सा गीत गाया गया?

तीर लगने के बाद यह गीत गाया गया -

" मैंने जलिम तेरा क्या बिगाड़ा ?

तीर सीने में क्यों तूने मारा ?

क्या खता थी बता मेरी आखिर

क्यों अभागे के जल भरते मारा?"

- 5. श्रवण कुमार के माता-पिता बने लड़कों को क्या हिदायत दी गई थी?

श्रवण कुमार के माता - पिता बने लड़को को यह हिदायत दी गई थी कि वे दोनों आंखे बंद करके बैठे रहे।

6. दर्शक तालियाँ क्यों बजाने लगे?

श्रवण कुमार को तीर लगने पर वह स्टेज पर लेट गया व गाना गाने लगा, उसके बाद वह उठ खड़ा हुआ, उसे यह याद नहीं रहा कि उसके माता पिता को संवाद बोलना बाकी था वह फिर से स्टेज पर सो गया इसलिए दर्शक तालियां बजाने लगे व ठहाके देने लगे।

Similar questions