about birds house in hindi
Answers
Answer:
पक्षियों पर निबंध (Essay On Birds In Hindi) में सबसे पहले पक्षी की संरचना की बात करते है। दुनिया में प्रत्येक पक्षी के दो पैर होते है। इन्हीं दो पैरों पर पक्षी जमीन पर चलता है। हर पक्षी के पंख होते है। इन्ही पँखो की सहायता से वह उड़ता है। पक्षी के एक चोंच होती है जिसकी मदद से भोजन निगलता है। पक्षी के दो आंखे होती है। पक्षियों का शरीर ढांचा बहुत हल्का होता है जिससे इन्हें उड़ने में आसानी रहती है। दुनिया का लगभग हर पक्षी उड़ता है लेकिन कुछ पक्षी जैसे पेंग्विन, कीवी, शुतुरमुर्ग उड़ नही पाते है। परंतु ये पक्षी जमीन पर तेज दौड़ने में माहिर होते है। कुछ पक्षी ऊंचे आसमान में उड़ते है जैसे बाज। लेकिन कुछ पक्षी ज्यादा ऊंचाई पर नही उड़ते है जैसे मोर।
सभी प्रकार के पक्षी अंडे देते है। चमगादड बच्चे देता है क्योंकि यह स्तनधारी प्राणी है। लेकिन यह पक्षी की तरह उड़ता है। पक्षी पूरी दुनिया में पाये जाते है। चाहे रेगिस्तान हो या फिर बर्फ़ीला प्रदेश हो, इनकी मौजूदगी हर जगह है।
रंग बिरंगे पक्षी वातावरण की आभा को सुशोभित करते है। कोई पक्षी काला है तो कोई सफेद रंग का है। पक्षी हरा, नीला, पीला, लाल, सफेद, काले रंग में होते है। कोयल का रंग काला, तोता का रंग हरा, हंस का रंग सफेद होता है। कुछ पक्षियों में रंगों का कॉम्बिनेशन होता है यानीकि रंग बिरंगे होते है।