Hindi, asked by keerthi37, 1 year ago

about india in hindi

Answers

Answered by Vivek5001
5
भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, अंग्रेज़ी:Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन,नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं।हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण मेंश्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमाहिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं।



hope it's helpful
Answered by sonirajput1
7

भारत एक खूबसूरत देश है जो अपनी अलग संस्कृति और परंपरा के लिये जाना जाता है। ये अपने ऐतिहासिक धरोहरों और स्मारकों के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ के नागरिक बेहद विनम्र और प्रकृति से घुले-मिले होते हैं। ब्रिटिश शासन के तहत 1947 से पहले ये एक गुलाम देश था। हालाँकि, हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और समर्पण की वजह से 1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। जब भारत को आजादी मिली तो पंडित जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और भारतीय झंडे को फहराया और कहा कि “जब दुनिया सोती है, भारत जीवन और आजादी के लिये जागेगा”।

भारत एक लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक देश है जहाँ देश की जनता को देश की बेहतरी के लिये फैसले लेने का अधिकार है। भारत इस कथन के लिये एक प्रसिद्ध देश है “विविधता में एकता” क्योंकि विभिन्न जाति, धर्म, संस्कृति और परंपरा के लोग एकता के साथ रहते हैं। ज्यादातर भारतीय स्मारक और धरोहर विश्व धरोहर स्थल से जुड़े हुए हैं।

Similar questions