Hindi, asked by sweet8, 1 year ago

about swan in Hindi atleas
t 10 lines

Answers

Answered by Chirpy
182

       हंस बत्तक का रिश्तेदार है। वह सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षियों में से एक है। सबसे बड़ा हंस 1.5 मीटर लम्बा हो सकता है। उसका वजन 15 किलो होना संभव है। उसके पंख 3.1 मीटर लम्बे हो सकते हैं। उसकी आँखों और चोंच के बीच की त्वचा के हिस्से में पर नहीं होते।

      उत्तरी भाग में पाए जाने वाले हंस के पंख शुद्ध सफेद रंग के होते हैं। दक्षिण क्षेत्र के हंस के पंख के रंग काले और सफेद होते हैं। ऑस्ट्रेलिया का काला हंस पूरा काला होता है, सिर्फ उसके उड़ने के पंख सफेद होते हैं। उसके चूजे हलके ग्रे रंग के होते हैं। दक्षिण अमरीका के काली गर्दन वाले हंस का शरीर सफेद और गर्दन काली होती है।

      हंस के पैर ज्यादातर काले होते हैं पर दक्षिण अमरीका में दो प्रकार के हंसों के गुलाबी पैर होते हैं। उसकी चोंच का रंग काला, पीला और लाल होता है। वह पानी के पौधे, छोटी मछलियाँ, मेढक और कीड़ों को खाता है।          





Similar questions