Hindi, asked by viprasharma2008, 8 months ago

अचल और अचला श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द​

Answers

Answered by shishir303
3

अचल और अचला श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द​ के अर्थ इस प्रकार हैं...

अचल ⦂ पर्वत, अटल, गतिहीन, स्थिर(पुल्लिंग के संदर्भ में)

अचला ⦂ पृथ्वी, भूमि, धरती, गतिहीना, स्थिर (स्त्रीलिंग के संदर्भ में)

व्याख्या:

⏩  ‘श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द’ वे शब्द होते हैं जिनके उच्चारण तो समान से लगें पर उनके अर्थ भिन्न हों।

‘श्रुतिसमभिन्नार्थक’ ये शब्द ही चार शब्दों से मिलकर बना है...

श्रुति ⦂ सुनना

सम ⦂ समान

भिन्न ⦂ अलग

अर्थ ⦂ मतलब

अर्थात् वो शब्द जो सुनने में जिनकी ध्वनि समान सी लगे पर उनके अर्थ अलग हों।

जैसे...

ग्रह : ब्रह्मांड का कोई पिंड जैसे पृथ्वी, मंगल आदि  

गृह : घर

अवधि : समयकाल            

अवधी : एक बोली (हिंदी की उपभाषा - लखनऊ के आसपास बोली जाने वाली)

आदि : प्रारंभ

आदी : अभ्यस्त हो जाना

अभिराम : सुंदर

अविराम : बिना रुके, लगातार

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Answered by psrivastava317
1

Answer:

मतलब पर्वत

मतलब पृथ्वी

Similar questions