Hindi, asked by wwwamangoyal, 9 months ago

Adarsh vidyalaya par nibandh

Answers

Answered by Anonymous
1

Answer:

आदर्श विद्यालय यह एक ऐसा विद्यालय होता हैं जिसमे सभी सुविधाएं प्राप्त होती हैं | उसकी वजह से बच्चे भी अच्छे से पढाई कर सकते हैं |

छोटे बच्चों को प्राथमिक शिक्षा यह आदर्श विद्यालय में प्रदान की जाएगी तो उनका भविष्य सफल हो सकता हैं | उनको आदर्श विद्यालय में सभी सुविधा मिलने के कारण अपने जीवन को परिपूर्ण और सफल बना सकते हैं |

हर एक विद्यार्थी के जीवन में आदर्श विद्यालय यह सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं | आदर्श विद्यालय में बहुत सारी सुविधा होती हैं | जिसकी वजह से विद्यार्थियों को पढाई करने के लिए सहायता मिलती हैं |

आदर्श विद्यालय में आदर्श शिक्षक भी होते हैं जो बच्चों को सही तरीके से पढाई कराते हैं | शिक्षक का मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं होता हैं बल्कि बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाना होता हैं |

अगर आदर्श विद्यालय हैं तो आदर्श विद्यार्थी भी होते हैं | क्यों की विद्यालय की मुख्य जिम्मेदारी विद्यार्थी के ऊपर होती हैं |

एक आदर्श विद्यालय में प्रयोगशाला भी होनी चाहिए | विद्यालय में कुछ ऐसे विषय पढाए जाते हैं | जिनपर प्रयोग करके शिक्षक विद्यार्थियों को दिखाते हैं | प्रयोगशाला के बिना विद्यार्थी पढ़ सकते हैं और समझ भी सकते हैं, लेकिन प्रैक्टिकल नहीं कर सकते हैं |

इसकी वजह से उन्हें कई बार मुसीबत का सामना करना पड़ता हैं | एग्जाम में गलत लिखकर कई बार फ़ैल हो जाते हैं | इसलिए आदर्श विद्यालय में प्रयोगशाला होनी बहुत जरुरी हैं |

आदर्श विद्यालय में शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद की भी सुविधा होनी चाहिए | विद्यालय में पढाई करने के बाद कुछ समय दिया जाता हैं | जिसकी वजह से विद्यार्थी फ्री होकर कुछ समय के लिए खेलकूद कर सकते हैं | खेल को खेलने के लिए मैदान की जरुरत होती हैं |

अगर खेल का मैदान नहीं होगा तो खेल की उचित व्यवस्था न होकर बच्चों का भविष्य सही नहीं हो सकता हैं | इसलिए आदर्श विद्यालय में खेल खेलने के लिए खेल खिलौने भी जरुरी हैं |

Similar questions