Hindi, asked by IshitaJaiswal, 1 year ago

agar paani na ho ... essay in hindi

Answers

Answered by rockstar9965
56

जहाँ पानी होता है, वहां जीवन होता है। पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। हमारी पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है, क्योंकि यहाँ पानी और जीवन को संभव बनाने वाली अन्य सभी जरुरी चीजें उपलब्ध हैं। अन्य ग्रह जैसे की मंगल, बुध या शुक्र पर जीवन सम्भव नहीं है। वे किसी बंजर रेगिस्तान के सामान हैं क्योंकि वहाँ पानी नहीं पाया जाता है। पानी जीवन के लिए जरुरी है और साथ ही यह वातावरण को भी स्वच्छ बनाता है।


बहुत से लोग बढ़ व भरी वर्षा में डूबकर मर जाते हैं परन्तु पानी का जीवन में विशेष महत्त्व है। पानी एक ऐसा जीवनदायी तरल है जिसके स्पर्श से बीमार से बीमार व्यक्ति भी उठ खड़ा हो जाता है और उसे नया जीवन मिल जाता है। पानी के बिना किसी भी प्रकार के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। यह प्रकृति द्वारा दिया गया एक ऐसा उपहार है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए। पीने, नहाने-धोने, सफाई करने व बर्फ जमाने में हमें पानी की आवश्यकता पड़ती है। पानी का इस्तेमाल आग बुझाने, मनोरंजन जैसे होली में रंग खेलने आदि में भी होता है। तैरने, नाव चलाने व मछलियां पकड़ने आदि में भी पानी का प्रयोग होता है क्योंकि अगर पानी नहीं होता तो मछलियां भी नहीं होतीं।


हमें फसलों, बगीचों व जानवरों आदि सभी के लिए पानी की आवश्यकता होती है। हमें बिजली व अन्य उत्पाद बनाने, यहां तक की भोजन को पकाने के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है। पृथ्वी के क्षेत्रफल का अधिकाँश भाग द्वीपों व नदियों से घिरा हुआ है। समुद्र, झरने, नदियों, तालाब, कुएं आदि सभी पानी से संपन्न हैं। पर्यावरण में यह बर्फ, भाप व बादल के रूप में मौजूद है। 

 जल प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है। जल-प्रदूषण के रोकथाम के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। पानी प्रकृति द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है। इसलिए हमें इसे प्रदूषित नहीं करना चाहिए, क्योंकि जल ही जीवन का दूसरा नाम है। 

IshitaJaiswal: Thanks Dear
Answered by MrCombat
36
पानी हमारे जीवन के लिए
अत्यंत आवश्यक है। पानी पीने, खाना पकाने, कपड़े धोने आदि के लिए बहुत जरुरी है।
इसीलिए संसार की सबसे पहली सभ्यताओं का जन्म नदियों के किनारे हुआ, जहाँ उनको जल
की सुविधा उपलब्ध थी। जल एक किसान के लिए अत्यंत मूल्यवान है। बिना पानी के खेती
नहीं हो सकती।

          हाल में जब दिल्ली में
पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई और लोगों को दिन भर पानी के बिना रहना पड़ा,
उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि 'जल है सोना इसे न खोना'। सुबह ब्रश करने से लेकर, नहाने
आदि काम करने में उन्हें परेशानी हुई। उन्हें ज्ञात हुआ कि जल का हमारी दिनचर्या
में कितना अधिक महत्त्व है। उन्हें यह समझ में आया कि जल सच में एक अमूल्य साधन है
जिसका हमें बहुत संभालकर उपयोग करना चाहिए।

      यदि पानी न होता तो हमारे अनेक काम संपूर्ण नहीं होते। जल उपज के
लिए अत्यंत आवश्यक है। उसके बिना हमारे खेत सूखे पड़े रह जाते और मिट्टी उपजाऊ नहीं
होती।

      यदि पानी न होता तो हमारी जलवायु शुष्क हो जाती। अनेक पशु पक्षियों को जल न मिलता। सुंदर बगिया और रंग बिरंगे फूल देखने को नहीं मिलते। नदियों में पानी कम हो जाता। विद्युत् उत्पन्न करने एवं अन्य उद्योगिक कामों के लिए जल न प्राप्त होता। जल से हमारा जीवन हरा भरा है। उसके बिना धरती मरुस्थल बन जाती।

Similar questions