Social Sciences, asked by Babluchadhuray, 7 months ago

Agar suraj ek din nahi niklkaga to hamari jindagi par kya prabhav pada ga

Answers

Answered by lk162381
1

Explanation:

सूरज हमारे जीवन का मुख्य आधार है। सूरज के बिना धरती पर जीवन नहीं होता। सूरज के बिना पेड़ पौधे अपने लिए भोजन नहीं तैयार कर सकते हैं। वे सूरज की उर्जा का उपयोग करके अपना भोजन बनाते हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो सबसे छोटे जीव से लेकर सबसे बड़े जीव तक का जीवित रहन मुश्किल है। सूरज की उर्जा जीवन देने वाले भोजन को उत्पन्न करने में सहायता करती है। धूप से हमें विटामिन डी मिलता है जो स्वास्थ्य के लिए जरुरी है।

सूरज हमें रोशनी देता है। उसके बिना धरती पर अँधेरा हो जायेगा। सूरज से उत्पन्न सूर्य शक्ति उपलब्ध नहीं होगी। सूरज के बिना हमारे अनेक कार्य संपूर्ण नहीं हो सकते हैं। अधिकतर लोग धूप में कपड़े सुखाते हैं। धूप के बिना कपड़े नहीं सूखेंगे।

सूरज के बिना वर्षा नहीं होगी। सूरज के कारण नदियों आदि का पानी वाष्प बनता है और फिर बादल वर्षा देते हैं। सूरज की अनुपस्थिति में ये चक्र काम नहीं करेगा। वर्षा के बिना उपज नहीं होगी। इस पकर सूरज के बिना जीवन संभव नहीं है।

Similar questions