Hindi, asked by aashishdimri8720, 6 hours ago

अगर आपको दुकान पर हकसी सामान के साथ मुफ्त उप ार हमलता ैिो प्लास्टिक का बना ो, तो क्या आप उसे स्वीकार करेंगे? अगर ााँतो क्यो िंऔर अगर न ी िंतो क्यो िं?

Answers

Answered by shishir303
1

¿ अगर आपको दुकान पर किसी सामान के साथ मुफ्त उपहार मिलता है वो प्लास्टिक का बना हो, तो क्या आप उसे स्वीकार करेंगे? अगर हाँ तो क्यों और अगर नही तो क्यों ?

✎... अगर हमें दुकान पर किसी सामान के साथ मुफ्त उपहार मिलता है, और अगर वो प्लास्टिक का बना हो तो उसे हम स्वीकार भी सकते हैं, और नही भी। प्लास्टिक हमारे लिये हानिकारक पदार्थ है, ये हम जानते हैं, लेकिन हमारे जीवन में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग बहुत बढ़ गया है। हम प्लास्टिक से बनी हर वस्तु को नकार नही सकते क्योंकि कुछ वस्तुओं का निर्माण प्लास्टिक से ही संभव है। बहुत सी प्लास्टिक की वस्तुएं उच्च कोटि की प्लास्टिक की बनी होती हैं, जो अधिक नुकसानदायक नही होती। उनका पुनर्चक्रण किया जा सकता है। अधिक निम्न कोटि की प्लास्टिक और पॉलीथिन आदि की बनी वस्तुयें पर्यावरण के लिये बेहद घातक होती है।

इसलिये हम ये देखेंगे कि अगर ऐसी वस्तु जिसका प्लास्टिक से बने होने के अलावा कोई विकल्प नही है, और वो उच्च स्तर की प्लास्टिक से बनी है, तो हम उस प्लास्टिक की बनी को स्वीकार कर सकते हैं। निम्न स्तर की प्लास्टिक से बनी हल्की वस्तुओँ और पॉलीथिन जैसी वस्तुओं को हम नही स्वीकारेंगे क्योंकि इस तरह की प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है।  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions