Hindi, asked by kb8749961, 9 hours ago

अगर दुनिया की सारी मशीनें बंद हो जाए तो क्या होगा निबंध ​

Answers

Answered by mad210216
0

"यदि दुनिया की मशीनें बंद हो जाएं तो!!!"

Explanation:

  • आज मनुष्य के जीवन में मशीनें बेहद महत्वपूर्ण बन गई है। मनुष्य अपना काम जल्द से जल्द और सही तरीके से करने के लिए भिन्न मशीनों का उपयोग करता है।
  • ऐसी परिस्थिती में यदि दुनिया की सारी मशीनें बंद हो जाएं तो? तो, हमें बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। घर और ऑफिस दोनों जगहों के काम हमें खुद से करने होंगे। इस वजह से काम में गलतियां होने की संभावना बढ़ जाएगी।
  • जिस काम को करने के लिए हमें कुछ मिनट लगते है, वही काम पूरे होने के लिए घंटों लग जाएंगे। कुछ मशीनें हमारा मनोरंजन भी करती है। यदि वे बंद हो जाएंगी, तो हमारे मनोरंजन में रुकावट आएगी
  • मशीन बंद हो जाने पर कुछ अच्छे बदलाव आएंगे। जैसे हम अपने काम खुद से करने लग जाएंगे, जिससे हमारी कसरत होगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। हम आलस से दूर रहा करेंगे। हम अपने मित्र और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने लगेंगे।
  • परंतु, आज के तकनीकी युग में मशीनों की आवश्यकता है।  मशीनों के योगदान को अनदेखा नही किया जा सकता और इसीलिए 'वे बंद हो जाए तो', ऐसा विचार भी हमें नहीं करना चाहिए।
Similar questions