Hindi, asked by amitmishra9844, 6 months ago

ऐसे ऑन पेट्रोल इन हिंदी​

Answers

Answered by kunalchaprana143
3

Explanation:

पेट्रोलियम धरातल के नीचे स्थित अवसादी परतों के बीच पाया जाने वाला संतृप्त हाइड्रोकार्बनों का काले भूरे रंग का तैलीय द्रव है, जिसका प्रयोग वर्तमान में ईंधन के रूप में किया जाता है| पेट्रोलियम को ‘जीवाश्म ईंधन’ भी कहते हैं, क्योंकि इनका निर्माण धरातल के नीचे उच्च ताप व दाब की परिस्थितियों में मृत जीव-जंतुओं व वनस्पतियों के जीवाश्मों के रासायनिक रूपान्तरण से होती है|

‘पेट्रोलियम’ शब्द का निर्माण ‘पेट्रो’ अर्थात ‘चट्टान’ और ‘ओलियम’ अर्थात‘तेल’ से मिलकर हुआ है, इसीलिए इसे ‘चट्टानी तेल’ या ‘रॉक ऑयल’ भी कहा जाता है| वर्तमान विश्व में इसे, इसके ऊर्जा के स्रोत के रूप में महत्व के कारण, ‘काला सोना’ भी कहा जाता है|

पेट्रोलियम की उत्पत्ति- पेट्रोलियम कैसे बना है इसका अभी तक कोई सर्वमान्य सिद्धांत स्थिर नहीं हुआ है। भिन्न भिन्न वैज्ञानिकों ने भिन्न भिन्न सिद्धांत समय समय पर प्रतिपादित किए हैं। सिद्धांतों को हम 'कार्बनिक' और 'अकार्बनिक' सिद्धांतों में विभक्त कर सकते हैं। अकार्बनिक सिद्धांत के अनुसार धातुओं के कारबाइडों पर रासायनिक क्रिया से पेट्रोलियम बनता है। अकार्बनिक सिद्धांत के अनुसार धातुओं के कारबाइडों पर रासायनिक क्रिया से पेट्रोलियम बनता है। कार्बनिक सिद्धांत के अनुसार पेट्रोलियम जांतव और वानस्पतिक स्रोतों से बनता है। प्रवाल और डायटम से पेट्रोलियम बनने का आधुनिकतम सिद्धांत कार्बनिक सिद्धांत को ही पुष्ट करता है।

पेट्रोलियम का निष्कर्षण व शोधन-

पेट्रोलियम की प्राप्ति धरातल के नीचे स्थित अवसादी चट्टानों के ऊपर कुएं खोदकर की जाती है,जिसे ‘ड्रिलिंग’ भी कहते है| विश्व में सबसे पहले पेट्रोलियम कुएं की खुदाई संयुक्त राज्य अमेरिका के पेंसिवेनिया राज्य में स्थित ‘टाइटसविले’ स्थान पर की गयी थी| ‘ड्रिलिंग’ से प्राप्त होने वाले पेट्रोलियम के रूप को कच्चा तेल’ (Crude Oil) कहा जाता है| कच्चे तेल को रिफायनरियों में प्रसंस्कृत किया जाता है| पेट्रोलियम से ही पेट्रोल,मिट्टी के तेल,विभिन्न हाइड्रोकार्बनों, ईंथर, प्रकृतिक गैस आदि को प्राप्त किया जाता है| पेट्रोलियम से इसके अवयवों के अलग करने की विधि ‘प्रभावी आसवन विधि’ (Fractional DistillationMethod) कहा जाता है| इसे ‘पेट्रोलियम/तेल का शोधन’(Petroleum Refining) कहा जाता है|

डीजल: यह एक तरह का तैलीय द्रव हाइड्रोकार्बन है, जो पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन से प्राप्त होता है और इसका प्रयोग वाहनों,उद्योगों,रेलवे,आदि में ऊर्जा के स्रोत के रूप में किया जाता है| यह पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक है, क्योंकि इसके जलने से अनेक ऐसी गैसें निकलती हैं जोकि विषैली होती हैं,जैसे-सल्फर डाई ऑक्साइड|यह पेट्रोल की तुलना में सस्ता होता है|

‘सिटी डीजल’ डीजल का एक ऐसा रूप है,जिसके जलने से हानिकारक गैसों का कम उत्पादन होता है|इसमें सल्फर की मात्रा कम होती है,इसीलिए इसे ‘अल्ट्रा लो सल्फर डीजल’ भी कहते हैं| यूरोप के अधिकांश शहरों में इसके प्रयोग होने के कारण इसे ‘सिटी डीजल’ कहते हैं|

द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल.पी.जी.):यह प्रोपेन,ब्यूटेन और आइसो ब्यूटेन जैसे हाइड्रोकार्बनों का द्रवित मिश्रण है,जिसका प्रयोग रसोई गैस के रूप में किया जाता है| इसे भी पेट्रोलियम के

प्रभाजी आसवन से प्राप्त किया जाता है| इस गैस के रिसाव की पहचान के लिए इसमें दुर्गंधयुक्त ‘मरकेप्टन’ नाम की गैस मिलाई जाती है|

गैसोहोल: यह पेट्रोल व एल्कोहल का मिश्रण है,और गन्ने के रस से मिलने वाले एल्कोहल को पेट्रोल में मिलाकर प्राप्त किया जाता है| इसकी खोज ब्राज़ील में की गयी थी|

पेट्रोलियम के उपयोग

पेट्रोलियम का उपयोग निम्न रूपों में किया जाता है:

परिवहन मेंऔद्योगिक ऊर्जा के रूप मेंप्रकाश व ऊष्मा जनन हेतुस्नेहक (Lubricants) के रूप मेंपेट्रोकेमिकल उद्योगों मेंपेट्रोलियम के उप-उत्पादों (By- Products) का विविध रूप में उपयोग पेट्रोलियम ऊर्जा का प्रमुख स्रोत और उद्योगों में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाने वाला रासायनिक उत्पाद है| लेकिन वर्तमान में इसकी बढ़ती मांग की आपूर्ति प्राकृतिक स्रोतों से पूरी नहीं हो पा रही है,अतः अब आवश्यकता है कि इसके विकल्पों की तलाश की जाए| संयुक्त राज्य अमेरिका,चीन,भारत आदि पेट्रोलियम के सबसे बड़े उपभोक्ता है,जिसकी आपूर्ति सऊदी अरब,इराक, ईरान जैसे तेल सम्पन्न देशों द्वारा की जाती है| अतः वर्तमान में किसी भी देश की अर्थव्यवस्था पर पेट्रोलियम के उपभोग और उत्पादन का व्यापक प्रभाव पड़ता है| भारत में पेट्रोलियम की माँग और घरेलू उत्पादन के बीच बहुत बड़ा अंतर है,इसी कारण से भारत के आयात उत्पादों में पेट्रोलियम का स्थान सबसे ऊपर रहता है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव यहाँ की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं|

Answered by Anonymous
3

ईंधन को शुरू में उन पदार्थों के रूप में पहचाना जाता था जो केवल रासायनिक ऊर्जा ही जारी करते थे। हालांकि जल्द ही उन पदार्थों को इस श्रेणी में शामिल कर लिया गया जो परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करते थे। ये विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए उपयोग में लिया जाता था। जिन चीजों पर हम भरोसा करते हैं और इन दिनों उनके बिना अपनी ज़िंदगी की कल्पना नहीं कर सकते वो ईंधन कहलाते हैं।

हमारे दिन-प्रतिदिन जीवन में उपयोग किए जाने वाले ईंधन

हमारे दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न ईंधन हैं। यहां सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधनों पर एक नजर डाली गई है:

पेट्रोल/डीजल/सीएनजी

कार, बस, स्कूटर या बाइक जिसका हम विभिन्न स्थानों पर आने-जाने के लिए उपयोग करते हैं वो पेट्रोल, डीजल या सीएनजी पर चलते हैं। ये पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैसों से प्राप्त द्वितीयक ईंधन हैं। इन ईंधनों के निर्माण और उत्पादन करने की लागत बहुत अधिक है और इस प्रकार ये काफी महंगे हैं।

रसोई गैस/ एलपीजी

लिक्वीफाईड/तरलीकृत पेट्रोलियम गैस या एलपीजी को लोकप्रिय रूप से खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक गैसों का उपयोग विभिन्न रूटीन कार्यों जैसे कि कमरे को गर्म करने, जल तापक संचालित करने आदि के लिए किया जाता है। ये गैस साफ तरीके से जलती हैं और हवा प्रदूषित नहीं करते हैं।

भारत में ईंधन का उत्पादन

भारत विभिन्न ईंधनों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। जहाँ भारत उन ईंधनों को निर्यात करता है जो यहां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं वहीँ यह उन ईंधनों को आयात करता है जो उपयोग के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

भारतीय राज्य असम का डिगबोई शहर और पश्चिमी अपतटीय अपने तेल के भंडार के लिए जाना जाता है। भारत में गैस क्षेत्र भी असम में स्थित हैं। गुजरात में भी गैस क्षेत्र देखने को मिलते हैं। भारत में कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडार वाले कुछ अन्य स्थानों में अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पूर्वी अपतटीय शामिल हैं।

निष्कर्ष

आज हम अपनी ज़िंदगी की उन चीजों के बिना कल्पना भी नहीं कर सकते हैं जो ईंधन की सहायता से चलते हैं या उनकी मदद से उत्पन्न होते हैं। ईंधन का उत्पादन एक आकर्षक व्यवसाय है हालांकि इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए अच्छी मात्रा के निवेश की आवश्यकता होती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे ईंधन का निर्यात करने वाले अधिकांश देशों में तेजी से अर्थव्यवस्था बढ़ रही है।

Hope it helps you......

Mark as the brainliest please......

Similar questions