Hindi, asked by king2005, 10 months ago

ऐतिहासिक वस्तु संग्रहालय देखने का आयोजन करते हुए संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।​

Answers

Answered by bhatiamona
48

Answer:

हर साल की तरह इस साल भी 18 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस’ के उपलक्ष्य में  राष्ट्रीय संग्रहालय, दिल्ली में एक भ्रमण का आयोजन किया गया है। इस संग्रहालय में जाकर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की चीजों को देखकर हम अपने इतिहास और संस्कृति के बारे में जानेंगे। इस संग्रहालय में प्राचीन कलाकृतियों, नक्काशी व मूर्तिकला और इतिहास की कई महत्वपूर्ण वस्तुएं सुरक्षित हैं। उनके बारे में जानकर हमें अपने इतिहास को निकट से जानने का अवसर मिलेगा ।आशा है अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएंगे |

Similar questions