Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ? पाठ पढ़कर उत्तर लिखो।
Class 6 NCERT Hindi Chapter अक्षरों का महत्व

Answers

Answered by nikitasingh79
453
अक्षरों का महत्व’ गुणाकार मुले द्वारा लिखा गया एक रोचक निबंध है। इसमें लेखक ने बताया है कि अक्षरों की खोज किस प्रकार हुई तथा अक्षरों का हमारे जीवन में कितना महत्व है। यदि मनुष्य को अक्षरों का ज्ञान न होता तो मानव जीवन बहुत मुश्किलों से भरा होता।

उत्तर: -
अक्षरों की खोज का सिलसिला लगभग 6000 वर्ष पहले शुरू हुआ। अक्षरों की खोज से पहले मानव अपने भावों को व्यक्त करने के लिए चित्र संकेतों की सहायता लेता था। चित्र संकेतों के बाद में भाव संकेत अस्तित्व में आए। चित्र सभी भावों को व्यक्त करने में समर्थ नहीं होते थे। वह भाव संकेत ही आगे चलकर अक्षरों के रूप में विकसित हुए। तब मानव ने अक्षरों की खोज करना आरंभ कर दिया

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।
Answered by akanksha1435
113

Answer:

सबसे पहले प्रागैतिहासिक मानव ने चित्र-संकेत जैसे पशु, पक्षी, मनुष्य के चित्र के जरिए अपने भावों को व्यक्त किया। ये चित्र-संकेत बाद में भाव-संकेतों में बदल गए। जैसे एक गोले के चारों ओर रेखाएँ खींचकर सूर्य का चित्र बन जाता था। इसमें रेखाएं ताप और धूप को दर्शा रही हैं। आगे चलगर भाव को व्यक्त करने के प्रयास में अक्षरों की खोज हुई। यह खोज बहुत ज्यादा पुरानी नहीं है, मुश्किल से छह हजार साल पुरानी है।

Similar questions