Hindi, asked by raikwarroopendra, 15 days ago

अलंकार की परिभाषा लिखिए व उनके प्रकारों का वर्णन कीजिए​

Answers

Answered by tinkik35
1

Answer:

अलंकार का शाब्दिक अर्थ होता है - 'आभूषण ' जिस प्रकार स्त्री की शोभा आभूषण से उसी प्रकार काव्य की शोभा अलंकार से होती है अर्थात जो किसी वस्तु को अलंकृत करे वह अलंकार कहलाता है |

अलंकार के प्रकार

शब्दालंकार के भेद

1 अनुप्रास अलंकार

जब किसी वर्ण की बार-बार आवृत्ति हो तब जो चमत्कार होता है उसे अनुप्रास अलंकार कहते हैं |

2 यमक अलंकार

जब एक ही शब्द ज्यादा बार प्रयोग हो पर हर बार अर्थ अलग-अलग आये वहां यमक अलंकार होता है |

3 पुनरुक्ति अलंकार

जब कोई शब्द दो बार दोहराया जाता है वहां पर पुनरुक्ति अलंकार होता है |

4 विप्सा अलंकार

जब आदर, हर्ष ,शोक विस्मयादिबोधक आदि भावों को प्रभावशाली रूप से व्यक्त करने के लिए शब्दों की पुनरावृत्ति को ही विप्सा अलंकार कहते हैं |

5 वक्रोक्ति अलंकार

जहां पर वक्ता के द्वारा बोले गए शब्दों का श्रोता अलग अर्थ निकाले उसे वक्रोक्ति अलंकार कहते हैं |

6 श्लेष अलंकार

जहां पर कोई एक शब्द एक ही बार आए पर उसके अर्थ अलग-अलग निकले वहां पर श्लेष अलंकार होता है |

अर्थालंकार के प्रकार

जहां पर अर्थ के माध्यम से काव्य में चमत्कार होता है वहाँ अर्थालंकार होता है |

अर्थालंकार के भेद

1 उपमा अलंकार = उपमा शब्द का अर्थ होता है तुलना |जब किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना दूसरे व्यक्ति या वस्तु से की जाए वहां उपमा अलंकार होता है |

2 रूपक अलंकार = जहां पर उपमेय और उपमान में कोई अंतर ना दिखाई दे वहां रूपक अलंकार होता है |

3 उत्प्रेक्षा अलंकार = जहां पर उपमान के ना होने पर उपमये को ही उपमान मान लिया जाए वहां उत्प्रेक्षा अलंकार होता है |

4 संदेह अलंकार = जब उपमेय और उपमान में समता देखकर यह निश्चित नहीं हो पाता किउपमान वास्तव में उपमेय है या नहींजब यह दुविधा बनती है वहां संदेह अलंकार होता है |

5 अतिश्योक्ति अलंकार = जब हम किसी बात को बढ़ा चढ़ाकर बोलते हैं वहां अतिश्योक्ति अलंकार होता हैं|

6 मानवीकरण अलंकार = जहां पर काव्य में जड़ में चेतन का आरोप होता है वहां पर मानवीकरण अलंकार होता है |

Similar questions