Hindi, asked by TejuSandhu324, 9 months ago

अमरीका में जाकर किसने,भारत का मान बढ़ाया था ?बचपन में संग-साथियों ने ,क्या कहकर उसे बुलाया था ?​

Answers

Answered by shishir303
5

स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में भारत का मान बढ़ाया था।

बचपन में संगी साथियों ने उन्हें नरेन कहकर बुलाया था।।

Explanation:

स्वामी विवेकानंद भारत के एक आध्यात्मिक महापुरुष थे। जो भारतीय वैदिक दर्शन के प्रख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक संत थे। उन्होंने ही अमेरिका के शिकागो शहर में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए एक ओजस्वी एवं प्रभावशाली भाषण दिया था। जिससे पूरे अमेरिका में उनके नाम का डंका बज गया था और उनकी अद्भुत वक्ताशैली से पूरा अमेरिका उनका प्रशंसक बन गया था।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता के एक कुलीन वर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। संगी साथी उन्हें नरेंन कह कर बुलाते थे। उनका आध्यात्मिकता से झुकाव बचपन से ही था। उनके गुरु का नाम रामकृष्ण देव था। जो रामकृष्ण परमहंस के नाम से मशहूर थे। रामकृष्ण परमहंस से प्रभावित होकर उन्होंने सन्यास ग्रहण कर लिया और उनका नाम विवेकानंद पड़ा। उन्होंनेआध्यात्मिक और वैदिक दर्शन के प्रचार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी मृत्यु 4 जुलाई 1902 को मात्र 39 वर्ष की आयु में ही हो गई थी।

Similar questions