Hindi, asked by devkumarlodhi48, 1 month ago

अमरनाथ यात्रा से भगिनी निवेदिता को भारत को समझने में किस तरह सहायता
मिली? अपने शब्दों में लिखिए?​

Answers

Answered by shishir303
5

¿ अमरनाथ यात्रा से भगिनी निवेदिता को भारत को समझने में किस तरह सहायता  मिली? अपने शब्दों में लिखिए ?​

➲ अमरनाथ यात्रा से भगिनी निवेदिता को भारत को समझने में पर्याप्त सहायता मिली थी। अमरनाथ की यात्रा करके भगिनी निवेदिता भारत की संस्कृति वेशभूषा खानपान और रहन-सहन से भली भांति परिचित हुईं। जगह-जगह रुकने के कारण उनका हर जगह विशेष की लोगों की बोली और संस्कृति से परिचय हुआ।

भगिनी निवेदिता अपनी यात्रा के दौरान भारत की संस्कृति, दर्शन और पारंपरिक ज्ञान से परिचित होती गईं। वह भारत की संस्कृति सभ्यता से बेहद प्रभावित होकर स्वयं को भारत भूमि में ही ढालने का निश्चय कर लिया।

भगिनी निवेदिता ने अपनी यात्रा के दौरान भारत के महिलाओं के वात्सल्य पूर्ण व्यवहार को देखा था। वे इन महिलाओं के व्यवहार तथा रहन-सहन से प्रभावित हुईं। उन्होंने भारत के प्राकृतिक दृश्य का भी भरपूर आनंद लिया। उनका भारत के विषय में विचार यह था कि जितना अधिक सुकून और शांति भारत में मिलती है, वह विश्व में किसी अन्य देश में नहीं मिलती। भारत की सभ्यता संस्कृति पूरे संसार को एक नई दिशा और रोशनी प्रदान करती है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions