Hindi, asked by ranjitParsa415, 1 year ago

An Essay On Vigyan - Vardan Ya Abhishaap?

Answers

Answered by mericbalak
99
विज्ञान : वरदान या अभिशाप

समाज के विकसित होने के साथ साथ शिक्षा मे विज्ञान का भी विकास हुआ हैं|विज्ञान का उपयोग मनुष्य ने अपने सांसरिक जीवन मे बहुत किया हैं|

विज्ञान एक वरदान : जीवन के सभी पहलुओ मे विज्ञान के अनेक लाभ हैं|परिवहन, चिकित्सा, संचार, अंतरिक्ष, शिक्षा आदि ऐसे अनेक क्षेत्र मे विज्ञान का अभूतपूर्व योगदान रहा हैं|आज विज्ञान के कारण ही,चिकित्सा के क्षेत्र मे कैंसर, हृदय रोग आदि जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार संभव हो पाया हैं| पोलियो ,खसरा जैसी कई बीमारियों का टीकाकरण से रोकधाम विज्ञान द्वारा ही संभव हो पाया हैं|रेल, कार, हवाईजहाज आदि के आविष्कार से ही आज दुनिया के किसी भी कोने मे  पहुँचना संभव हो पाया हैं|वर्तमान मे विज्ञान की सहयता से न केवल चंद्रमा अपितु मंगल  गृह पर भी मनुष्य द्वरा निर्मित यान पहुचाया जा चुका हैं| संचार के क्षेत्र मे विज्ञान के आविष्कार जैसे टेलीफ़ोन, मोबाइलफोन ,इंटरनेट, इत्यादि की सहायता से विश्व मे किसी भी भाग मे रहने वाले व्यक्ति से बात की जा सकती हैं|

यूक्लियर पावर , बिजली, टेलिविजन, कम्प्युटर, सिनेमा,आदि अनेक क्षेत्र हैं जहा मनुष्य  समाज को विज्ञान ने अनेक लाभ प्रदान किए है|

विज्ञान एक अभिशाप     :  विज्ञान के जहाँ लाभ है,वहा कुछ बुरे प्रभाव भी हैं, जो हमारी जीवन      शैली के लिए अभिशाप साबित हो रहे हैं| आज विज्ञान ने मनुष्य के हाथो मे अनेक घातक  हथियार थमा दिये हैं, जिनसे सम्पूर्ण विश्व का विनाश करने की ताकत हैं| प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध मे विज्ञान के दिये हुए हथियारो एवं मिसाईलो का प्रयोग विज्ञान के बुरे प्रभावों का एक उदाहरण हैं|जीवाश्म ईंधन के अत्यधिकउपयोग से वायुमंडल मे ग्रीन हाउस गैसो की वृद्धि हो रही हैं जिससे सम्पूर्ण विश्व का तापमान धीरे धीरे बढ़ रहा हैं|

विज्ञान का विकास हमेशा ही समाज को विकसित करने और मनुष्य को लाभ देने के लिए किया जाता रहा हैं|विज्ञान एक ऐसी देन हैं जिसका उपयोग वरदान के रूप मे करना हैं या अभिशाप के रूप मे यह बात मनुष्य-समाज पर निर्भर हैं |
यह हम सभी का कर्तव्य हैं की विज्ञान का उपयोग हम सावधानी और समझदारी से समाज के हित के लिए करे|
Answered by ds5883375
1

Answer:

Explanation:

Ttff is the price of butterscotch cake in evergreen sector and is the price of butterscotch cake in evergreen sector and is the price of butterscotch cake in evergreen sector and is the price of butterscotch cake in evergreen sector and is the price of butterscotch cake in

Similar questions
Math, 1 year ago