Hindi, asked by pragalya10, 5 months ago

An essay on What is the reason for population growth in earth in hindi​

Answers

Answered by prachizinjurde9
0

दुनिया में हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का महत्त्व तेजी से बढ़ती जनसंख्या से सम्बन्धित बिन्दुओं और चिन्ताओं तथा सम्भावनाओं पर सारी दुनिया के विकसित तथा विकासशील देशों के लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। पहली बार यह कार्यक्रम सन् 1987 में मनाया गया था। यह तारीख इतिहास में विशेष स्थान रखती है क्योंकि इसी दिन दुनिया की जनसंख्या ने 500 करोड़ के आँकड़े को छुआ था।

ग़ौरतलब है कि सन् 1950 में दुनिया की आबादी 250 करोड़ थी जो मात्र 37 सालों में दो गुनी हो गई। सन् 1987 में मनाए विश्व जनसंख्या दिवस का फोकस आपात परिस्थितियों से पीड़ित जनसंख्या (Vulnerable Populations in Emergencies) था। हर साल मनाए जाने वाले विश्व जनसंख्या दिवस का एक ध्येय वाक्य होता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2014 का ध्येय वाक्य युवा पीढ़ी (Investing in Young People) पर केन्द्रित था।

यह सन्देश मूलतः तीसरी दुनिया के गरीब देशों और युवाओं को जागरूक तथा सचेत करता है तथा दर्शाता है कि बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या के कारण टिकाऊ विकास, शहरीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा युवाओं के लिये रोज़गार उपलब्ध कराने के लिये गम्भीर चुनौती बन रहा है। यह दिवस भारत जैसे देश के लिये बेहद महत्त्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ के हालिया अनुमानों के अनुसार दुनिया की कुल आबादी 702.3 करोड़ के आँकड़े को पार कर चुकी है। इस आबादी का 60 प्रतिशत एशिया महाद्वीप में निवास करता है। गौरतलब है कि चीन और भारत की संयुक्त आबादी विश्व की आबादी का लगभग 37 प्रतिशत है। आँकड़ों की मानें तो आबादी का सबसे अधिक दबाव चीन और भारत पर है। तीसरी दुनिया की बढ़ती आबादी के सामने अनेक गम्भीर चुनौतियाँ हैं।

मौजूदा समय में 200 से अधिक देश, छोटे

Similar questions