Hindi, asked by madhuiafm, 8 days ago

अनुच्छेद लिखिए प्रदूषण की समस्या​

Answers

Answered by XxEVILxspiritxX
6

Answer:

HERE IS UR ANS.

HOPE IT HELPS U!!

HAVE A  NICE DAY AHEAD

Explanation:

खुली हवा में सांस लेना और हरा भरा वातावरण हर जीव के जीवन के लिए एक सुनहरा उपहार है मनुष्य अपना जीवन प्रकृति के बिना सोच नहीं सकता क्योंकि मनुष्य का शरीर पाँच महत्वपूर्ण तत्वों से मिलकर बना है धरती, आसमान, हवा, पानी और आग।

मनुष्य का अंतिम सफर इन्ही पाँचो तत्व में ही मिल जाता है लेकिन यह दुर्भाग्य है कि इंसानों ने वातावरण को एक खिलौना समझ लिया है इसिलिए वह इस वातावरण में अपनी गलत हरकतों के कारण धरती पर प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहे है।

बदलाव इस समाज की सबसे बड़ी पहचान है इसी बदलाव को कुछ व्यक्ति तरक्की तो कुछ विनाश के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि समाज में मौजूद हर व्यक्ति की अपनी अलग पसंद होती है एवं अपने खुद का अलग नजरिया होता है इसलिए कुछ के लिए गिलास में आधा भरा पानी है तो किसी के लिए आधा खाली गिलास होता है।

ठीक इसी प्रकार कुछ व्यक्तियों को घर की खिड़की से बाहर झांकने पर हरे भरे इलाके, खुशनुमा वातावरण पसंद आते हैं तो कुछ व्यक्तियों को बड़ी-बड़ी इमारत देखने में तसल्ली होती है।

हालांकि आज के 21वीं सदी में यह कहने में संकोच नहीं कि अधिक्तर व्यक्ति का रिश्ता अब वातावरण से टूटता जा रहा है वातावरण मनुष्य समाज के जीवन की कई जरूरी वस्तु मुहैया कराता हैं औऱ इसके बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती लेकिन इसके बावजूद इंसान इसको बर्बाद करने पर चला है।

Similar questions