Hindi, asked by raisuddinrs, 2 months ago

अनुच्छेद लेखन likhiye स्वच्छ भारत स्वच्छ भारत​

Answers

Answered by shakilmew0786
21

Explanation:

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार की सराहनीय कोशिश है। देखा जाए तो, अपने आस-पास साफ-सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अगर सभी को अपनी जिम्मेदारियों का आभास होता, तो इस अभियान की जरूरत ही नही पड़ती।

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार की सराहनीय कोशिश है। देखा जाए तो, अपने आस-पास साफ-सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अगर सभी को अपनी जिम्मेदारियों का आभास होता, तो इस अभियान की जरूरत ही नही पड़ती।कितनी शर्मिन्दगी की बात है कि हर कोई अपना घर तो जरूर साफ करता है, लेकिन अपनी सारी गंदगी, कूड़ा-कचरा बाहर, गलियों, सड़को और चौराहों पर फेंक देते है। ये नहीं सोचते कि पूरा देश ही हमारा घर है। इसे भी साफ रखना हमारा ही काम है। कोई पड़ोसी या बाहर का नहीं आएगा साफ करनें, इसे हमें ही साफ करना है।

Answered by Tiachaudhary
15

हमारे भारत देश में प्रदूषण को लेकर कई सारे अभियान सरकार ने बनाए है। जिसमे से स्वच्छ भारत अभियान यह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण और लोकप्रिय है।

इस अभियान में अपने देश को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी शहरों और कस्बों को स्वच्छ बनाने के लिए तैयार किया गया था। यह अभियान भारत देश के अभी के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू किया गया था।

स्वच्छ भारत यह महात्मा गांधी का सपना था। इसलिए इस अभियान को भारत सरकार ने 2 अक्टूबर के दिन शुरू किया था। इस अभियान को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर चलाया। जिसमे देश के सभी ग्रामीण और शहरी इलाकों को शामिल कर लिया। इस अभियान ने अपने देश के लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।स्वच्छ भारत अभियान शुरू करने के पीछे कई सारे उद्देश्य निर्धारित किए गए है। जिससे अपना भारत देश एक स्वच्छ और सुंदर देश बन जाए।इसलिए इस अभियान में देश का हर एक नागरिक शामिल है। जिससे इस अभियान को व्यापक पहुंच बनाने में मदद मिली।

इस अभियान में कई सारे उद्देश्य शामिल है। जैसे की घरों में सेनेटरी सुविधाओं का निर्माण करना, ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच पर बंदी डालना। नागरिकों को हैंडपंप, उचित जल निकासी प्रणाली, स्नान सुविधा और ऐसे ही कई सारे उद्देश्य शामिल है।

यह अभियान देश के सभी नागरिकों के बीच स्वच्छता को बढ़ावा देगा। क्योंकि अपने देश को प्रदूषण मुक्त करने के लिए भारत सरकार लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहते थे।अपने भारत देश को प्रदूषण से भरी गंदगी से मुक्त करने के लिए सरकार ने इस अभियान की शुरुवात की थी। यह अभियान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

स्वच्छ भारत अभियान की मदत से अपना देश गंदगी से पूरी तरह मुक्त हो सकता है। लेकिन इस अभियान में हम सभी की सहायता बहुत जरूरी है। इसलिए हमे अपने आस-पास के परिसर में फैला हुआ कचरा पूरी तरह से साफ करना होगा।

follow me

Similar questions