अनुच्छेद लेखनम्-राष्ट्रिय पुष्पम्
Answers
Explanation:
देश का राष्ट्रिय फूल कमल है। कमल बेहद सुन्दर फूल है। कमल एक लौता ऐसा पुष्प है, जो कीचड़ में खिलता है। कमल का फूल शुद्धता, सुंदरता, ऐश्वर्य, कृपा, समृद्धि, ज्ञान, आदि का प्रतीक है। इसके अनगिनत महत्व और लोकप्रियता के कारण, कमल का फूल भारत का राष्ट्रीय फूल कहलाता है। कमल के फूल को ‘इंडियन लोटस’ या ‘सेक्रेड लोटस’ के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओ के अनुसार, कमल का फूल देश के मूल्यों को दर्शाते है।
कमल को प्रकृति की एक उल्लेखनीय और अद्भुत रचना माना जाता है। कमल के पत्ते गोल और चमकदार होते है। कमल पुष्प कीचड़ में खिलता है। कमल केवल ज़्यादातर दो रंगो में पाया जाता है : सफ़ेद और गुलाबी। इसके अलावा लाल और नीले रंग का कमल भी प्रकृति के गोद में खिलता है।कमल तालाब , पोखर और जलाशय में खिलता है। कमल का आधा भाग तालाब के जल के अंदर होता है और आधा भाग जल के बाहर रहता है। कीचड़ में खिलने के बावजूद भी यह बेहद खूबसूरत होता है और लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। कमल क्यों की जल में उगता है , इसलिए संस्कृत में इसे पद्या फूल कहा जाता है।