Hindi, asked by kajalkumari12345678, 7 months ago

अनुच्छेद राष्ट्रीय त्योहार का महत्व में 100 शब्द में​

Answers

Answered by lakshyadeeplunawat
2

Answer:

भारत त्यौहारों की भूमि है। यहां कई धार्मिक पर्व और राष्ट्रीय पर्व मनाये जाते है। गांधी जयंती, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस देश में मनाए जाने वाले तीन राष्ट्रीय पर्व हैं। भारत सरकार ने देश के राष्ट्रीय पर्वो पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया है। देश भर में सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और बाजार इन पर्वो पर बंद होते हैं। विभिन्न आवासीय सामाजिक लोग भी इन त्यौहारों का जश्न मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। वे आमतौर पर सुबह के समय इन राष्ट्रीय त्यौहारो को मनाते हैं। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, देशभक्ति गीत गाया जाता है और आमतौर पर लोगों के लिए चाय-नाश्ते या दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की जाती है।

or

प्रस्तावना

स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और गणतंत्र दिवस भारत के तीन राष्ट्रीय पर्व हैं। इनमे से प्रत्येक त्यौहारों का अपना-अपना महत्व और प्रासंगिकता है। ये विभिन्न कारणों से मनाए जाते हैं, इन त्यौहारों और उनके महत्व के बारे में यहां संक्षिप्त विवरण दिये गये है:

स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त 1947 के दिन भारत को आजादी मिली थी और तभी से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह स्वतंत्रता दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए भी मनाया जाता है जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए निःस्वार्थ रूप से अपने प्राणों का बलिदान दिया। प्रत्येक वर्ष उनके इन वीर कार्यो के लिए उन्हें याद किया जाता हैं। स्वतंत्रता आंदोलनों और स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुरी का वर्णन करने वाले भाषण महान आत्माओं का सम्मान करने और देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए दिए जाते हैं। इस दिन देश भर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

गणतंत्र दिवस

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रारुप में आया था। इसे हमारे देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिन के रुप में माना जाता है। संविधान के गठन के साथ, भारत एक प्रभुत्व राज्य बना और तभी से 26 जनवरी को पुरे देश भर में अति उत्साह के साथ मनाया जाने लगा। मुख्यतः गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली के राजपथ में आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान परेड, नृत्य और कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो भारत के संविधान के प्रति हमारे सम्मान को दर्शाते है। इस दिन देश भर में कई छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया जाता हैं।

प्रस्तावना

हमारे देश के प्रत्येक राष्ट्रीय त्यौहारों में प्रमुख कार्यक्रम और समारोह आयोजित किये जाते हैं। इन त्यौहारों में से प्रत्येक को अनूठे तरीके से मनाया जाता है। भारत के तीन प्रमुख राष्ट्रीय पर्व जैसे- स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती को मनाने के निम्नलिखित महत्व यहां दिए गए है:

स्वतंत्रता दिवस समारोह

दिल्ली के लाल किले में राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता दिवस मनाये जाते है। देश के प्रधान मंत्री हर साल 15 अगस्त को इस ऐतिहासिक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत देश को ब्रिटिश शासन के गुलामी से आजादी मिली थी तथा भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा इसी दिन ध्वजारोहण किया गया और तभी से इस अनुष्ठान की शुरूआत हुई हैं।

स्वतंत्रता दिवस उत्सव पर हर साल 21 बंदूको की सलामी दी जाती हैं। इस दिन देश के प्रधान मंत्री अपने भाषण से देश के नागरिको को संबोधित करते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में झंडा फहराने के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए देश भर के स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और आवासीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

गणतंत्र दिवस उत्सव

भारत के संवैधानिक प्रमुख अर्थात राष्ट्रपति प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को राजपथ, नई दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर और भारतीय सेना द्वारा परेड का आयोजन किया जाता हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न भारतीय राज्यों के नागरिक अपनी जीवंत और सुंदर झांकी के द्वारा अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं। स्कूल के छात्र राजपथ में नृत्य एवं अन्य संस्कृति कार्यक्रम को प्रस्तुत करते हैं।

देश के लिए बहादुरी से लड़ने वाले सैनिकों को इस दिन याद किया जाता है और सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रपति अशोक चक्र और कीर्ति चक्र के द्वारा इन बहादुर व्यक्तित्वों को सम्मान अर्पित करते हैं। विभिन्न राज्यों के गवर्नर अपने संबंधित राज्यों में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। स्कूलों, कालेजों, कार्यालयों और अन्य संस्थानों में इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और कई समारोह भी आयोजित किये जाते है।

गांधी जयंती उत्सव

राष्ट्र के पिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था, एक लोकप्रिय नेता होने को नाते गांधी जी को उनके जयंती पर विशेष रुप से याद किया जाता है। इस दिन महात्मा गांधी जी की मूर्तियों को फूलों से सजाया जाता है और शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। महात्मा गांधी जी की उपलब्धियों और योगदान के बारे में भाषण भी दिए जाते हैं। अनेक प्रार्थना सभाएं भी आयोजित की जाती हैं और विभिन्न मंत्रियों द्वारा गांधी जी के स्मारको का दौरा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता हैं। उनकी प्रशंसा में देशभक्ति गीत गाए जाते हैं। गांधी जयंती उत्सव के एक हिस्से के रूप में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

निष्कर्ष

भारत के सभी नागरिक इन तीन राष्ट्रीय त्यौहारों के उत्सव में दिल से भाग लेते हैं और देशभक्ति की भावना से सराबोर हो जाते है।

or

Explanation:

Similar questions