Hindi, asked by rohitpanday333, 2 months ago

अनिल और सुनील की वर्तमान आयु का अंतर 6 वर्ष है। 4
वर्ष के बाद उनकी आयु के बीच का अनुपात 3: 4 होगा,
सुनील की वर्तमान आयु क्या हो सकती है?​

Answers

Answered by franktheruler
0

सुनील की वर्तमान आयु है 14 वर्ष

दिया गया है

अनिल तथा सुनील की आयु में 6 वर्ष का अंतर है।

चार वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात होगा 3:4

ज्ञात करना है : सुनील की वर्तमान आयु।

समाधान:

हमें दी गई जानकारी के अनुसार अनिल व सुनील की वर्तमान आयु में छह वर्ष का अंतर है।

चार वर्षो बाद उनकी आयु का अनुपात होगा 3/4

माना सुनील की वर्तमान आयु है x वर्ष ।

अनिल की आयु = x +6 वर्ष

चार वर्षो बाद सुनील की आयु होगी (x +4) वर्ष

चार वर्षो बाद अनिल की आयु होगी ( x + 6+ 4)

चार वर्षो बाद उनकी आयु का अनुपात होगा

(x +4) /( x + 6+ 4) = 3/4

समीकरण इस प्रकार होगा

(x +4) = 3/4 ( x + 10)

समीकरण को व्यवस्थित करने पर

4(x +4) = 3(x + 10 )

4x + 16 = 3x + 30

4x - 3x = 30 - 16

x = 14

हमें x का हल प्राप्त हुआ है 14

अतः सुनील की वर्तमान आयु होगी 14 वर्ष

#SPJ1

Similar questions