अनौपचारिक पत्र किसे लिखा जाता है?
Answers
Answered by
0
Explanation:
पत्र के प्रकार
पत्र दो प्रकार के होते हैं:
अनौपचारिक पत्र- जिन लोगों से हमारे व्यक्तिगत संबंध होते हैं, उन्हें हम अनौपचारिक पत्र लिखते हैं। इन पत्रों में व्यक्ति अपने मन की अनुभूतियों, भावनाओं सुख-दुख की बातों आदि का उल्लेख करता है। अतः इन पत्रों को ‘व्यक्तिगत पत्र’ भी कह सकते हैं। इन पत्रों की भाषा-शैली में अनौपचारिकता का पुट देखा जा सकता है।
औपचारिक पत्र- ये पत्र औपचारिक संदर्भों में लिखे जाते हैं। जिन लोगों के साथ इस तरह का पत्राचार किया जाता है, उनके साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध नहीं होते। औपचारिक परिवेश होने के कारण इन पत्रा में तथ्यों और सूचनाओं को अधिक महत्व दिया जाता है।
Similar questions