Hindi, asked by archanakumari51265, 19 hours ago

answer me I will make you brainlist.समय का महत्व बताते हुए 100 125 शब्दों में अनुच्छेद ​

Answers

Answered by jyotisaranbkn
3

Explanation:

समय धन से भी ज्यादा कीमती है; क्योंकि यदि धन को खर्च कर दिया जाए तो यह वापस प्राप्त किया जा सकता है हालांकि, यदि हम एक बार समय को गंवा देते हैं, तो इसे वापस प्राप्त नहीं कर सकते हैं। समय बिना किसी रुकावट के निरंतर चलता रहता है। ... यह कभी किसी की प्रतिक्षा नहीं करता है।समय को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है क्योंकि एक बार जो समय बीत गया उसे वापस नहीं लाया जा सकता। समय हमेशा आगे की ओर बढ़ता जाता है। हम सभी को जीवन में बहुत थोड़ा समय मिला है इसलिए हमें समय का सही उपयोग करना चाहिए। ... समय के सदुपयोग से हम धन कमा सकते हैं।

Answered by pankaj2006jha
2

जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है तबसे समय का पहिया लगातार घूम रहा है। पृथ्वी के करोड़ों वर्षों के जीवन में समय से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं। समय को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है क्योंकि एक बार जो समय बीत गया उसे वापस नहीं लाया जा सकता। समय हमेशा आगे की ओर बढ़ता जाता है। हम सभी को जीवन में बहुत थोड़ा समय मिला है इसलिए हमें समय का सही उपयोग करना चाहिए। क्योंकि अगर हम समय की कीमत नहीं समझेंगे तो जीवन की बेशकीमती दौलत से भी ज्यादा कीमती समय गँवा बैठेंगे और एक बार हमने जो समय गँवा दिया तो उसे चाह कर भी वापस नहीं ला सकते। समय बहुत ही आश्चर्यजनक किंतु शक्तिशाली है। समय के सदुपयोग से हम धन कमा सकते हैं। सम्मान तथा समृद्धि भी उन्हीं लोगों की नियति बनती है जो समय का महत्व समझते हैं। समय के सदुपयोग के अनेक लाभ है, यदि व्यक्ति समय के बारे में जान गया और प्रयोग करना सीख गया तो वह विश्व विजेता बन सकता है क्योंकि संसार में सब कुछ समय के अनुसार ही चलता है। समय का उपयोग कर धन तो कमाया जा सकता है लेकिन धन खर्च कर समय नहीं कमाया जा सकता। इसलिए अपने जीवन का हर पल खुशी से, उमंग से भरपूर, मेहनत के साथ और अपने पूरे समर्थ का प्रयोग कर जीना चाहिए।

Please Thanks, Follow and mark as Brainleist.

Similar questions