anuched on Bharat Jaisa Desh kaha hai
Answers
भारत जैसा देश कहां है
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। यह बिल्कुल सही कथन है। हम पूरी दुनिया में देख लें लेकिन भारत जैसे विभिन्नता में एकता वाला देश शायद ही हमें मिले।
भारत एक विशाल देश होने के साथ साथ विविधताओं वाला देश भी है। यह दूसरे देशों की भांति अलग इस प्रकार है कि यहां हर क्षेत्र में विविधता देखने को मिल जाती है।
मुख्य रूप से बात करें तो भारत में प्रांत के आधार पर, भाषा के आधार पर, रंग के आधार पर, धर्म के आधार पर, जाती के आधार पर, पंथ के आधार पर, परिवेश के आधार पर, भेशभूषा के आधार पर कई तरह कि विविधता देखने मिलती है।
इन सभी विविधता के बावजूद भी भारत वह देश है जहां एकजुटता देखने को मिलता है। यहां के लोगों में आपसी भाईचारा का रंग देखने को मिलता है।
जब भी बात भारत कि अखंडता का आता है तो हम सभी भारतवासी एक होकर किसी भी मुश्किल का सामना करने की हिम्मत रखते हैं।
हमारे देश की एकता का ही परिचय है कि हम दुनिया में एक नए ताकत बन कर उभर रहे हैं। यहां के लोग अपने काबिलियत से तमाम देशों को कड़ी प्रतियोगिता दे रहे हैं।
हमारा देश सद्भावना का देश है। यहां के लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम देखने को मिलता है। इसलिए अगर हम यह कहें की भारत जैसा देश कहां तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी।