Hindi, asked by prishabh90331, 6 months ago

Anuched on Hindi mere sapno Ka Bharat

Answers

Answered by Anonymous
2

Explanation:

भारत एक महान देश है जहां विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग शांति से एक साथ रहते हैं, हालांकि कुछ चंद लोग अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए अपने ही देश के लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं, जिससे देश की शांति बिगड़ती है। मेरे सपनों के भारत में ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए और सभी जातीय समूह के लोग एक दूसरे के साथ सही तालमेल बनाकर रखें। में कल्पना करता हु कि भारत का आर्थिक और सामाजिक जीवन सभी प्रकार के भ्रष्टाचार से मुक्त होगा और सुख समृद्धि से परिपूर्ण होगा।

मैं भारत को ऐसा देश होने का सपना देखता हूं जहां हर कोई पढ़ा लिखा शिक्षित हो जिससे देश और उंचाइयों को छू सके। हमारे देश के नागरिकों को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए और देश विरोधी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए। अच्छी शिक्षा से ही उन्हें खुद आभास होना चाहिए कि उनके देश के लिए क्या सही है और क्या गलत। शिक्षा से ही हमारे देश के युवा अपने अपने क्षेत्र में अपने देश का नाम रोशन कर सकते है। हमारे नागरिको को ये भी सुनिश्चित करना चाहिए की छोटी उम्र में ही बच्चों को नौकरी ना करवा कर, बच्चों को शिक्षा और उनका अधिकार मिले, ताकि वह बड़े होकर अपना और अपने देश का नाम रोशन कर सकें। इसी तरह सरकार भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करें ताकि हमारे देश का युवा राष्ट्र के विकास के लिए अपना योगदान दे सके। बेरोजगारी से मुक्त होकर मेरा देश 21 वी सदी में विश्व के महान देशो की सूचि में शामिल होगा।

भारत में एक महान् राष्ट्र बनने की पूरी क्षमता है, अंत में चाहता हूं कि भारत विश्व शक्ति के रुप में उभर कर आगे आए जिसके लिए हम सभी को मिलकर अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, जिसके बाद भारत में सुख-चैन, हरियाली, भाईचारा, तथा प्रगति के सिवाय और कुछ नहीं दिखेगा।

Similar questions