Hindi, asked by Aastha1234567, 1 year ago

anuched on khelo Khuda Aage badho in Hindi reply fast of this question please

Answers

Answered by Arohi782
34
खेल शारीरिक क्रिया है, जो विशेष तरीके और शैली से की जाती है और सभी के उसी के अनुसार नाम भी होते हैं। भारतीय सरकार ने विद्यार्थियों और बच्चों के कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक कौशल को सुधारने के लिए विद्यालय और कॉलेजों में खेल खेलना अनिवार्य कर दिया है। बच्चों का किसी भी खेल में भाग लेना बहुत ही आवश्यक और महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों और बच्चों को घर पर अभिभावकों और स्कूल में शिक्षकों द्वारा प्रोत्साहित और प्रेरित करना चाहिए। यह बढ़ते हुए बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक है ताकि, उनमें अच्छी आदतें और अनुशासन विकसित हो, जो उनके वयस्क होने तक नियमित रहती है और अगली पीढ़ी में हस्तान्तरित होती है।

खेल स्वास्थ्य और तंदरुस्ती को सुधारने और बनाए रखने, मानसिक कौशल और एकाग्रता स्तर के साथ ही सामाजिक और वार्तालाप या संवाद कौशल को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित रुप से खेल खेलना एक व्यक्ति को बहुत सी बीमारियों और शरीर के अंगों की बहुत सी परेशानियों, विशेषरुप से अधिक वजन, मोटापा और हृदय रोगों से सुरक्षित करता है। बच्चों को कभी भी खेल खेलने के लिए हतोत्साहित नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

Hope it helps

Arohi782: plz mark as brainlist...if this answer helps you
Aastha1234567: Thank you for this answer . This answer helps me very much
Answered by KrystaCort
9

खेलो कूदो आगे बढ़ो।

Explanation:

खेलो का मनुष्य के जीवन में बहुत अधिक महत्व है क्योंकि खेल खेलना एक शारीरिक क्रिया होती है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। पहले माता-पिता अपने बच्चों को खेलने से रोकते थे और पढ़ाई की उन्हें उनका रुझान करने के लिए बहुत प्रयत्न करते थे ।  

परंतु आधुनिक विश्व में खेलों का बहुत अधिक प्रसार हो रहा है जिस कारण अब यदि किसी बच्चे का मन पढ़ाई में ना लगकर खेलों में लगता है तो माता-पिता उसे उसकी रूचि के अनुसार खेल में समर्थन देते हैं। खेल आज बच्चों के जीवन में एक महत्वपूर्ण कारक बन कर उभर रहे हैं। खेलब ना केवल मनोरंजन के लिए खेला जाता है बल्कि है एक व्यवसाय या फिर आजीविका का साधन भी बनता जा रहा है। खेलने कूदने से ना केवल मनुष्य का शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है बल्कि खेल में आज इतना व्यवसाय है कि एक मनुष्य खिलाड़ी बनकर बहुत अधिक धन कमा सकता है और शोहरत भी उसे मिलती है।  

आज के माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाई करने के लिए जबरदस्ती नहीं करते बल्कि उनकी रुचि के हिसाब से बच्चों को खेलकूद में भी समर्थक देते हैं। खेलकूद में आज बच्चों की रुचि बढ़ गई है जिस कारण यह एक पेशा बनता जा रहा है और इसमें आज के बच्चे अपना भविष्य देखते हैं।  अब केवल पढ़ाई लिखाई से ही बच्चे आगे नहीं बढ़ सकते बल्कि खेलकूद जैसे भी बच्चे अपने जीवन में तरक्की और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं |

ऐसे और अनुच्छेद पढ़ने के लिए दिए गए लिंक को खोलें:  

यदि तुम पशु-पक्षियों की बोलियाँ समझ पाते तो  

https://brainly.in/question/13547296  

Similar questions