Hindi, asked by nityamalhotra, 4 months ago

anuched on mera favourite festival in hindi.plss answers and it's of 5 marks​

Answers

Answered by shivanshumishra172
1

Answer:

Here is your answer hope it helps you

Explanation:

भारत त्योहारों का देश है जहाँ पर सभी त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। इन अनगिनत त्योहारों में से मेरा पसंदीदा त्योहार होली है जिसे रंगो का त्योहार भी कहा जाता है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और यह आमतौर पर मार्च के महीने में ही आता है। यह दो दिन तक मनाया जाने वाला त्योहार है। इस त्योहार के पीछे प्रचलित कथा भी है जिसके अनुसार भगवान विष्णु के भग्त प्रह्लाद इस दिन अग्नि से जीवित बाहक निकल आए थे और उनकी बुआ होलिका जो प्रह्लाद को मारना चाहती थी आग में जल गई थी और यही कारण है कि हर साल होलिका दहन किया जाता है और प्रहलाद के जीवित बचने की खुशी में होली मनाई जाती है। होली के पहले दिन को होलिका दहन कहा जाता है और अगले दिन रंगों से खेला जाता है उसे धुलहंडी भी कहा जाता है।होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते है। कई कई जगह पर फूलों की होली खेली जाती है। इस दिन लोग नफरत दूर कर प्यार का और दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हैं। होली के पर्व पर घर में तरह तरह की मिठाईयाँ बनती है।

Similar questions