India Languages, asked by Hiya2010, 2 months ago

anyone please tell translation of pandita ramabai class 7th NCERT
.
.
.
you can tell translation in English also :)
.
.
.
please tell only if you know sanskrit.

Attachments:

Answers

Answered by mahima30121995
1

Answer:

सरलार्थ:- रमाबाई संस्कृत की विद्वत्ता के कारण ‘पण्डिता’ तथा ‘सरस्वती’-इन उपाधियों से विभूषित की गई। उन्होंने 1858 ईस्वी में जन्म लिया। उनके पिता श्री अनन्तशास्त्री डोंगरे तथा माता लक्ष्मीबाई थी। उस समय में स्त्री शिक्षा की स्थिति चिन्ताजनक थी। स्त्रियों के लिए प्रायः संस्कृत की शिक्षा का प्रचलन नहीं था। किन्तु पण्डित अनन्त शास्त्री डोंगरे ने रूढ़िवादी धारणा को छोड़कर अपनी पत्नी को संस्कृत पढ़ाई। इसीलिए रमा के पिता ने समाज की ताड़ना को भी सहन किया। इसके बाद रमा ने भी अपनी माता से संस्कृत की शिक्षा प्राप्त की। भी सहन किया। इसके बाद रमा ने भी अपनी माता से संस्कृत की शिक्षा प्राप्त की।समय बीतते-बीतते रमा के पिता निर्धन हो गए। उसके माता-पिता और बड़ी बहन अकाल से पीड़ित होकर मृत्यु को प्राप्त हो गए। उसके बाद रमा अपने बड़े भाई के साथ पैदल ही सम्पूर्ण भारत में भ्रमण करती हुई कोलकाता पहुँची। वहाँ उसने ब्रह्मसमाज से प्रभावित होकर वेद का अध्ययन किया। इसके बाद उसने बालिकाओं तथा स्त्रियों के लिए संस्कृत तथा वेदशास्त्र आदि की शिक्षा के लिए आन्दोलन आरम्भ किया। 1880 ईस्वी में उसने विपिन बिहारीदास के साथ न्यायालय (कोर्ट) में विवाह कर लिया। साढ़े ग्यारह वर्ष के बाद उनके पति मृत्यु को प्राप्त हो गए।उसके बाद वे पुत्री मनोरमा के साथ महाराष्ट्र लौट आईं। नारियों के समुचित सम्मान और शिक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन अर्पित कर दिया। सरकार द्वारा संगठित उच्चशिक्षा-आयोग में रमाबाई ने नारी शिक्षा के सम्बन्ध में अपना विचार प्रस्तुत किया। वे उच्चशिक्षा के लिए इंग्लैण्ड भी गईं। वहाँ ईसाई धर्म के स्त्रीविषयक उत्तम विचारों से प्रभावित हो गईं।1922 ईस्वी में रमाबाई महोदया का निधन हो गया। किन्तु स्त्रीशिक्षा और समाजसेवा में उनका कार्य अविस्मरणीय है। समाजसेवा के अतिरिक्त लेखन के क्षेत्र में भी उनका महत्त्वपूर्ण योगदान है। ‘स्त्रीधर्मनीति’ तथा ‘हाई कास्ट हिन्दू विमेन’-ये इनकी दो प्रसिद्ध रचनाएँ हैं। (पूरे पाठ के सरलार्थ में हिन्दी की शैली के अनुसार आदर के लिए बहुवचन का प्रयोग किया गया है। वह’ के स्थान पर ‘वे’ या ‘उन्होंने’ 1)

Similar questions