Hindi, asked by vishalsinghrajpoot, 7 months ago

अपने आसपास जलभराव क समया क शकायत करते हुए नगर नगम अधकार को प! ल"खएI

Answers

Answered by bhatiamona
5

अपने आसपास जलभराव की समस्या की शिकायत करते हुए नगर निगम अधिकारी को पत्र:

सेवा में,

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ,

नगर निगम शिमला

न्यू शिमला  ,

शिमला -171001

दिनांक : 12-02-2020  

विषय : आसपास जलभराव की समस्या की शिकायत करते हुए नगर निगम अधिकारी को पत्र

महोदय,

             सविनय निवेदन यह है कि मेरा नाम राजेश शर्मा है | मैं न्यू शिमला में रहता हूँ| मैं आपको अपने क्षेत्र की सफाई संबंधी दुर्व्यवस्था के बारे में बताना चाहता हूँ| हम सब अपने घर की आस-पास की सड़कों में जलभराव की समस्या से बहुत परेशान है| यहाँ की सड़कें बारिश के समय जलभराव से भरी रहती है| इसके कारण हम सब को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है | सड़के जलभराव से भरी रहती है| रास्ते में पैदल चलने में भी मुश्किल होती है|

हमारे कॉलोनी में सफाई हेतु नगर निगम का कोई सफाई-कर्मचारी काम पर नहीं आता है। अतः प्रार्थना है कि हमारे कॉलोनी की इस दुरवस्था पर ध्यान देते हुए इसे यथाशीघ्र सुधारने का प्रयत्न आरम्भ किया जाए जिससे समस्याओं को और अधिक बढ़ने से रोका जा सके।  

धन्यवाद।  

भवदीय,

राजेश शर्मा,

न्यू शिमला ,

12-02-2020|

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/9012213

Shastri Nagar Palika ko likho dushit pani ke apurti hone ke baare mein Dhyan aakarshit karte huye Patra likhiye​

Similar questions