Hindi, asked by sahupappu9065, 3 months ago

अपने आसपास की प्रकृति के सौंदर्य का वर्णन कीजिए​

Answers

Answered by abhaygupta0033
10

answer जगदलपुर कांकेर घाटी घूमते समय इस प्रकार का दृश्य याद आता है घनी वनस्पति, पहाड़ी, झरने ,पक्षियों का कलरव प्रकृति का अद्भुत दृश्य मन को लुभाते हैं।

Answered by bhatiamona
2

अपने आसपास की प्रकृति के सौंदर्य का वर्णन कीजिए​

मेरे आस-पास का प्राकृतिक सौंदर्य प्रकृति की सुंदरता से भरा हुआ है। मेरे आस-पास चारों तरफ पहाड़ी पहाड़ हैं और सभी को मालुम है कि पहाड़ों का सौंदर्य कितना मन को लुभाने वाला होता है। चारों तरफ हिमालय के पहाड़ों की वादियां हो और बर्फीले बर्फ से ढके हुए सुंदर पहाड़ हो तो उनकी शोभा देखते ही बनती है। सुबह-शाम झर-झर गिरती बर्फ और रिमझिम को फुहारें मन को मोह लेती हैं।

सुदूर पहाड़ों की ओर देखते हुए उनके बीच में से निकलता हुआ सूर्य अद्भुत सौंदर्य प्रदान करता है। ऐसा लगता है कि लाल रंग का कोई अनार आसमान से निकल रहा हो। प्रकृति का असली सौंदर्य अगर देखना है तो पहाड़ों के बीच फैले सौंदर्य को जरूर देखना चाहिए जहां चारों तरफ प्राकृतिक सुंदरता भरी पड़ी है।

#SPJ2

——————————————————————————————————————

कुछ और जानें :

​https://brainly.in/question/9414047

हिमाचल दिवस पर निबंध

https://brainly.in/question/49190900

प्राकृतिक संसाधन मानव के लिए वरदान इस विषय पर स्वमत लिखिए।अपने आसपास की प्रकृति के सौंदर्य का वर्णन कीजिए​

Similar questions